इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्वच्छता जागरूकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया स्वयं सीईओ ने महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया परिचय के प्रांगण पक्कम रोड आदि की सफाई की डॉक्टर प्रियंका ने स्वयंसेवियों को स्वयं सच रहने और अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया प्राचार्य सुषमा देवी ने छात्रों को महाविद्यालय पैसा स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर शिखा मौर्य आदि लोग मौजूद रहे
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आईटीआई कैंपस स्थित वृद्ध लोगों की वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया अपराजिता जल व प्राधिकरण के सचिव उमाशंकर ने वृद्ध जनों को यह बताया कि कैसे वह अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें इस दौरान वृद्ध जनों को उनके अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर वह अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं शिविर में वृद्ध आश्रम के अधीक्षक धनंजय प्रताप तथा और सभी लोग उपस्थित रहे
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष मिश्रा प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, बुद्धिलाल पासी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, पशुपति शंकर बाजपेई पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र उपस्थित रहे | इस बैठक में जिला संयोजक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | इसी अवसर पर श्रीलक्ष्मीकांत शुक्लको स्काउट के क्षेत्र में तथा श्रीयशवंत सिंह , श्री मुरलीधर शुक्ल, शसुभाष श्रीवास्तव, वी के मिश्रा, राम शंकर वर्मा, श रंजीत सिंह,रामेश्वर अवस्थी, अमरनाथ भारती,उमानाथ बाजपेई एवं कृपा शंकरद्विवेदी को शिक्षक राजनीति में विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली की ओर से स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया |
गरीब गरीब परिवार की पुत्री को विवाह अनुदान में नियमावली में संशोधन किया गया है वित्तीय वस्त्र 2023 2024 में ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आधार प्रमाणीकरण अथवा ई केवाईसी लागू कर दी गई है ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड पुत्री का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र बैंक खाते की पासबुक एवं शादी का कार्ड आदि आवश्यक अभिलेखों का होना आवश्यक है जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए आधार प्रमाणीकरण जरूरी कर दिया गया है
रायबरेली। डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी डी०के० पुरुषोत्तम ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट सर्टिफिकेट देकर मयंक, खुशी, शिवानी, शिवम, पंकज वर्मा ,मनु, परी, को सम्मानित किया, वही डलमऊ कोच अल्ताफ खान से बातचीत के दौरान पता चला कि ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट नवंबर में डलमऊ कस्बे में संपन्न हुआ था जिसे आज जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा बच्चों को दिया गया । इस मौके पर मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दी इस मौके पर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने अपना आशीर्वाद दिया।
रायबरेली। ओम ग्रुप ऑफ बिल्डर एंड ट्रेडर्स तथा यूथ क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के खिताबी मुकाबला सिक्का स्पोर्ट्स क्लब व निर्मल हॉस्पिटल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्का स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्मल हॉस्पिटल स्पोर्ट्स क्लब 131 रन ही बना सकी, इस प्रकार मैच सिक्का स्पोर्ट्स क्लब ने निर्मल हॉस्पिटल को 20 रनो से हरा कर रायबरेली प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया, इस मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए रुद्रेश तिवारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने किया व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेंद्र सिंह उर्फ डबल्यू सिंह रहे जिन्होंने विजेता टीम को 51,000 रुपए नगद, उपविजेता टीम को आयोजन समिति की तरफ से 41,000 रुपए नगद के साथ ही साथ सोशल एवेन्यू की तरफ से ऋषभ सिंह ने मैन ऑफ द सीरीज शिवा सोनकर को एल ई डी टीवी, संतोष सिंह चौहान की तरफ से बेस्ट बैट्समैन उत्कर्ष पाल को फ्रिज, शिवांशु बाजपई की तरफ से बेस्ट बॉलर अनुज पाल को वाशिंग मशीन दिया गया।
रायबरेली । बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम से अयोध्या गोरखपुर जाते हुए रायबरेली के गेगासों गंगा तट पर स्थित राज रेस्टोरेंट में रुक गए जहां पर वह गाड़ी के अंदर बैठे रहे उनके साथ मात्र तीन गाड़ियां थी कुछ संत लोग रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे कुछ देर तक लोग समझ ही नहीं पाए की गाड़ी के अंदर कौन संत बैठा है तभी राज रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला की नजर एक गाड़ी पर छोटे अक्षरों से लिखा बाबा बागेश्वर धाम देखा तो उन्हें लगा कि बाबा गाड़ी के अंदर बैठे हैं लेकिन एक बार फिर सोचा कि महज तीन गाड़ियों से बाबा तो आ नहीं सकते लेकिन उनसे रहा नहीं गया और उनके साथ जो बाहर खड़े संत थे उनसे पूछा तो संतो ने बताया कि बाबा प्लेन से गोरखपुर पहुंच गए हैं हम लोग वहीं जा रहे हैं काले रंग के शीशे से लगी गाड़ी के अंदर बैठे बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक गाड़ी के सीसे नीचे किया और रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला व उनके अन्य साथियों से तेजी से आवाज देकर हंसते हुए कहा ठठरी के तुम लोगो ने मुझे कैसे खोज लिया इतना कहने के बाद जैसे ही बाबा ने सभी को अपने पास बुलाया कुछ देर के लिए लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर बाबा के दर्शन कैसे हो रहे हैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को बुलाकर आशीर्वाद दिया बाबा ने लोगों से बात करते-करते चाय पिया इसी बीच एक ट्रक चालक को अपने पास बुलाया और उससे कहा कि तुम तो परिवार के साथ हमारे यहां गए थे लेकिन बिना हमसे मिले कैसे चले आए इतने में लोग और दंग रह गए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि बाबा आप सही कह रहे हैं 25 दिसंबर को परिवार के साथ आपके यहां गया था लेकिन भीड़ काफी थी जिसके चलते वापस चला आया था बाबा ने ट्रक ड्राइवर को प्रसाद के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया और उसके बाद गोरखपुर के लिए चले गए रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला और उनके साथियों ने बताया कि हम लोगों को कुछ देर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि बाबा बागेश्वर हम सबके बीच आकर इस तरह से चाय पियेंगे और आशीर्वाद देंगे । दरअसल बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री जी गुप्त तरीके से सड़क मार्ग द्वारा अयोध्या होते हुए गोरखपुर जा रहे थे ।
रायबरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के ३५७वे प्रकाश पर्व को बहुत धूमधाम हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। प्रकाश पर्व के दिन सुबह अमृत वेले से कथा, कीर्तन,प्रवचन ज्ञानी जगरूप सिंह जी, हजूरी रागी अमृतपाल सिंह जी ,गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के वीरों द्वारा संगत को निहाल किया उपरांत अमृतसर से आए प्रसिद्ध रागी सुखप्रीत सिंह जी के शबद सुन संगत निहाल हो गई। गुरुद्वारा साहिब के वरिष्ठ सदस्य जगरूप सिंह जी ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना शहर में हुआ था,पटना साहिब सिख पंथ का दूसरा तख्त है।गुरु जी को 9 वर्ष की उम्र में ही गुरु गद्दी सौंप दी गई थी। पटना साहिब में गुरुद्वारा मैनी संगत है जहां गुरुजी बाल अवस्था में ही श्री फतेहचंद मैनी के यहां खेलने जाते थे, और काजी रहीम खां एवं करीम खां ने गुरु साहब को बाग़ भेट किया था,जो गुरुद्वारा गुरु का बाग नाम से पटना साहब मे प्रसिद्ध है। गुरुद्वारा साहिब के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह मोंगा जी ने कथा द्वारा गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भजन बंदगी करने वाले साईं भीखन शाह को सबसे पहले गुरु जी के अवतार होने का अनुभव प्राप्त हुआ था उस समय शाह जी करनाल में थे और दर्शन करने के लिए तुरंत पटना साहिब रवाना हो गए और दर्शन किए।
रायबरेली। जिला होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्र के नेतृत्व में होमगार्ड के जवानों ने श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर एवम चंदापुर भवन परिसर की स्वच्छता की। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी ममता सिंह चंदापुर द्वारा किया गया। इस आयोजन में कमांडेंट बृजेश मिश्र ने आदर्श स्थापित करते हुए मंदिर के गर्भ गृह और परिक्रमा में स्वयं पोछा लगाया जबकि रानी ममता सिंह और होमगार्ड के जवानों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाया। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्था समिति के प्रवीण मिश्र सहित बड़ी संख्या में मंदिर के श्रद्धालु उपस्थित थे।
रायबरेली जनपद के विकास खंड सतांव के ग्रामसभा कृष्णपुर ताला में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तत्वाधान में आयोजित सभा में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होकर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना,गोल्डन कार्ड,आयुष्मान कार्ड,उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि आदि के प्रमाण पत्र दिए तथा उपस्थित ग्रामवासियों को मोदी सरकार द्वारा विकास की गारंटी का आश्वासन दिया व पंच प्रण की शपथ दिलायी। भारत वर्ष को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा के विकास खंड रोहनिया के ग्रामसभा मिर्जापुर ऐहारी स्थित बूढ़े बाबा मंदिर में साफ सफाई कार्य किया। अपने क्षेत्रवासियों के सेवा के क्रम में विकास खंड रोहनियां और विकास खंड ऊंचाहार में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण में शुरू की गई योजनाओं एवं उनसे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा किया । उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए
