डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह हुआ आयोजित हसवा ब्लॉक मुख्यालय के गांव बिलारीमऊ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक रामप्रकाश उर्फ जीतू गौतम सहित गांव के बहुजन समाज के लोगो द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र कुमार एडवोकेट, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शिव कुमार, चंद्रभान यादव मौजूद रहे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र कुमार एडवोकेट ने डॉक्टर भीमराव की जीवनी के बारे में अपने विचार रखे। पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कोराई निवासी संजीव जानेजा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि बिलारीमऊ गांव के निवासियों द्वारा एक बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है। तारापुर असवार निवासी चंद्रभान यादव ने कहा कि उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति लगाकर एक अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमको भी उनके कदमों पर चलना चाहिये और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को हमारे जीवन में उतारना चाहिये। वहीं उन्होंने कहा कि अपने अपने घर के बच्चों को शिक्षा पर भी बढ़ावा देना चाहिए। जिससे बालक - बालिकाएं भी पढ़ लिख कर आगे पहुंचे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित दूरदराज के समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान रंजना देवी का भी ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आए अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन भी दिए। जिसमें उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान भंते भीम कीर्ति, भंते भीमरत्न, मेवालाल, कामता साहू, उपेंद्र, विवेक मदुरै, चंद्रभान सिंह यादव,संदीप जडेजा,सर्वेश गौतम,मुकेश चौधरी, भानू गौतम, ज्ञानचंद्र, मुन्ना गुप्ता, रामकरन, शिवसेवक यादव सहित स्थानीय ग्रामीण व आस पास के बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे।