Transcript Unavailable.

जिले के 16 शीएचसी मे से सात पर पर नहीं है मशीन यहां 2019 से है टेक्नीशियन की तैनाती

देवरिया में गुरुवार की सुबह कोहरा के कारण मुसीबत हुआ जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ तो वहीं किसानों के लिए अमृत समान हुआ जहां फसलों के लिए कोहरा बहुत जरूरी है तो वही आम लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा

नए साल में जिले की कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए कई उपाय किए जाने की योजना है साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नए साल पर साइबर थाना खुलेगा वही तीन पुलिस चौकी दो थाने का निर्माण होगा

देवरिया जिले में आज सब्जियों के भाव

देवरिया जिले के एक तिहाई हिस्से के भूजल में और सैनिक मात्रा मानक से अधिक मिली है इसका असर लोगों की सेहत पर पढ़ रहा है इसके बावजूद सांप पानी महिया करने की योजना अभी तक परवाह नहीं चल सकी है हाल यह है कि जिले में हर रोज करीब 50 लख रुपए का पानी खरीद कर लोग पी रहे हैं

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज के वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा इसके लिए इस जिले में मार्च 2024 से सभी कोट की दुकानों में तोल के लिए लगे इलेक्ट्रॉनिक तराजू को ए पास मशीन से लिंक कराया जाएगा इससे कांटे से जितनी तौल होगी उतना अनाज कार्ड धारक को मिलेगा

देवरिया शहर में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को प्रभावी तरीके से लागू करने में परिवहन विभाग नाकाम रहा जिले में करीब 50 फ़ीसदी वहां अभी पुराने नंबर प्लेट लगाई सड़कों पर दौड़ रहे हैं या हालत तब है जब 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है फिर भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की तरफ ध्यान नहीं है

 भाटपार रानी,देवरिया ।थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार से बुधवार को एक पिकअप पर लाद कर ले जा रहे चोरी के पंपिंग सेट को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस पिकअप सहित चालक को थाने लाकर पूछताछ में जुट गई ।सूचना पाकर पहुंचे पंपिंग सेट मलिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  ग्राम जगहथा निवासी टुनटुन सिंह अपना पंपिंग सेट खेत में सिंचाई के लिए लगा रखे थे। पंपिंग सेट को विगत रात्रि चोर उठा ले गए ।उन्होंने इसकी मौखिक सूचना थाने पर दे दी थी। बुधवार को उनका पंपिंग सेट एक पिकअप से कहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस सूचना पाकर पंपिंग सेट को चनुकी बाजार से पकड़ ली और पिकअप चालक को थाने लाकर पूछताछ में जुट गई चालक मोहित सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर थाना का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि पंपिंग सेट के मालिक की तहरीर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाटपार रानी,देवरिया: बिजली के निजीकरण के खिलाफ और ₹-500 प्रतिकुंतल गन्ने का भाव के लिए प्रतापपुर मिल गेट पर माकपा की हुई आम सभा बैठक हुई। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एवम गन्ना उत्पादक किसान महासंघ के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर कामरेड रविंद्र यादव की अध्यक्षता व का. चन्द्रभान सिंह के संचालन में एक दिवसीय धरना सभा को आयोजित कर केन्द्र व प्रदेश की मोदी व योगी सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी नीतियों की तिखी आलोचना की गई। उपजिलाधिकारी भाटपार रानी को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित किया गया। सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य पर्चियों पर दर्ज करने तथा तत्काल भुगतान प्रारंभ करने की मांग उठाया गया। समय से पर्ची देने, हायल पर्ची को तुरन्त अपडेट करने, बारह घण्टे में तौल करने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग सभा में प्रमुखता से उठाया गया। बिजली का निजीकरण रोकने, किसानों के नलकूपों से स्मार्ट मीटर वापस करने संबंधी मामलों को भी जनसभा मे रखा गया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार महिलाओं के उत्पीड़न ओलंपियाड विजेता महिला व युवा पहलवानों द्वारा वापस करने का मुद्दा भी उठाया गया। अन्त में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार को 2024 के आम चुनाव में हराने की अपील किया गया। सभा को किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड साधुशरण, माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, चन्द्रभान सिंह,नथुनी कुशवाहा,बृजानन्द यादव,पहवारी सिंह,चन्द्रभान यादव पूर्व वैज्ञानिक मथुरापूरी आदि ने संबोधित किया। सभा में केशव सिंह कबिलास, बालिस्टर,आमिर हुसैन, रिशू यादव,दिनेश यादव,राजेश ,बंशबहादुर,राजकिशोर यादव, संतोष सिंह,किताब यादव,रमाशंकर कश्यप,वशिष्ठ सिंह,रमाकांत कुशवाहा, जयराम कुशवाहा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।