भाटपार रानी,देवरिया: बिजली के निजीकरण के खिलाफ और ₹-500 प्रतिकुंतल गन्ने का भाव के लिए प्रतापपुर मिल गेट पर माकपा की हुई आम सभा बैठक हुई। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एवम गन्ना उत्पादक किसान महासंघ के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर कामरेड रविंद्र यादव की अध्यक्षता व का. चन्द्रभान सिंह के संचालन में एक दिवसीय धरना सभा को आयोजित कर केन्द्र व प्रदेश की मोदी व योगी सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी नीतियों की तिखी आलोचना की गई। उपजिलाधिकारी भाटपार रानी को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित किया गया। सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य पर्चियों पर दर्ज करने तथा तत्काल भुगतान प्रारंभ करने की मांग उठाया गया। समय से पर्ची देने, हायल पर्ची को तुरन्त अपडेट करने, बारह घण्टे में तौल करने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग सभा में प्रमुखता से उठाया गया। बिजली का निजीकरण रोकने, किसानों के नलकूपों से स्मार्ट मीटर वापस करने संबंधी मामलों को भी जनसभा मे रखा गया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार महिलाओं के उत्पीड़न ओलंपियाड विजेता महिला व युवा पहलवानों द्वारा वापस करने का मुद्दा भी उठाया गया। अन्त में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार को 2024 के आम चुनाव में हराने की अपील किया गया। सभा को किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड साधुशरण, माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, चन्द्रभान सिंह,नथुनी कुशवाहा,बृजानन्द यादव,पहवारी सिंह,चन्द्रभान यादव पूर्व वैज्ञानिक मथुरापूरी आदि ने संबोधित किया। सभा में केशव सिंह कबिलास, बालिस्टर,आमिर हुसैन, रिशू यादव,दिनेश यादव,राजेश ,बंशबहादुर,राजकिशोर यादव, संतोष सिंह,किताब यादव,रमाशंकर कश्यप,वशिष्ठ सिंह,रमाकांत कुशवाहा, जयराम कुशवाहा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
