भाटपार रानी,देवरिया : बिहार राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा अयोजित प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक, एव माध्यमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा के दूसरे चरण में भी भाटपार रानी के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र ,छात्राओं ने सफलता का झंडा बुलंद कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है । इस महाविद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों का चयन आयोग द्वारा द्वितीय चरण में घोषित परिणाम के अनुसार प्रवक्ता एवं प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुये विद्यार्थियों में खासे लोकप्रिय व प्रति बद्ध प्राध्यापक डॉ पवन कुमार राय ने बताया हैं कि महाविद्यालय से तमाम विद्यार्थियों का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण में सम्पन्न परीक्षा के घोषित परिणाम में विभिन्न पथों के लिए हुआ है डॉ राय ने बताया कि मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी एवम बीएड की छात्र रही वर्षा मिश्रा का चयन प्रवक्ता वनस्पति विज्ञान पद हेतु तो शस्या सिंह का चयन प्रवक्ता वनस्पति व विज्ञान एवम प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड के पद पर तो विज्ञान संकाय के ही पूर्व छात्र राजू कुमार शाह का चयन भी वनस्पति विज्ञान मे प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक दोनों ग्रेड में हुआ है । इसी तरह इस महाविद्यालय के कला संकाय के पूर्व छात्र सोनू गुप्ता व अमरेश कुमार गुप्ता का चयन प्रवक्ता राजनीति विज्ञान के पद पर तो वेद प्रकाश पाठक का चयन प्रवक्ता संस्कृत के पद पर हुआ है । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के हिंदी विभाग से तीन पूर्व छात्रों दुर्गेश कुमार मिश्रा ,सत्येन्द्र कुमार भारती ,तथा वृजेश कुमार गुप्ता जिनका चयन प्रथम चरण की भर्ती में प्रतिक्षित स्नातक ग्रेड में हुआ था दूसरे चरण में प्रवक्ता ग्रेड में चयनित हुये हैं। उन्होंने बताया कि यहां की पूर्व छात्रा सुषमा सिंह, पूर्व छात्र शुभम मिश्रा,आशुतोष कुमार तथा सुनील कुमार गुप्ता का चयन माध्यमिक शिक्षक के रुप में हुआ है। उन्होने बताया कि इस महाविद्यालय के बीएड विभाग से भी धनंजय कुमार, अब्बास अंसारी तथा अजय कुमार प्रवक्ता पद हेतु तथा अंजनी कुमार यादव, सुगंधा यादव, और सचिंन श्रीवास्तव के अलावा ,और भी अन्य पूर्व छात्र - छात्राओं का भी चयन बिहार लोक सेवा आयोग से विभिन्न पदों के लिए हुआ है । टीजीटी हिन्दी में दिव्या गुप्ता का भी चयन किया गया है। महाविद्यालय से एक साथ दर्जनों विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये डॉ पवन कुमार राय , महाविद्यालय के प्रबंधक एवम भाजपा नेता राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सतीश चंद्र गौड़, प्रोफेसर कमलेश नारायण मिश्र, प्रोफेसर रामवतार वर्मा, प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ल, डॉ रणजीत सिंह डॉ सुशील कुमार पांडेय,डॉ अवनीत कुमार सिंह, डॉ श्रीनिवास मिश्र ,शिव प्रसाद ,प्रवीण शाही राजेश धर द्विवेदी के अलावा क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने भी सभी नवचयनित प्रवक्ताओं व अध्यापकों को बधाई दी है।

बैंक में पहुंची पुलिस संदिग्धों के लिए तलाशी बैंक में मचा हड़कमप

देवरिया जिला अधिकारी ने किया निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस का निरीक्षण

सात गोवंश पशुओं के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय थानाक्षेत्र के चनुकी बाजार में एक प्राइवेट चिकित्सक द्वारा 45 वर्षीय फिरोज सिद्धिकी के हाइड्रोसील का आपरेशन किया गया था। आपरेशन में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आया है। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई है। जिसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज सिद्धिकी उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व. मो. अत्ते सिद्धिकी चनुकी बाजार में परवीन श्रृंगार पैलेस एवं चुड़ी सेंटर के नाम से दुकान चलाता था। सौ मीटर की दूरी पर मां केसा क्लिनक में एक चिकित्सक बैठता था। पीड़ित परिवार ने उसे झोला छाप चिकित्सक होने का आरोप लगाया है। छः माह से वह बाजार में विभिन्न प्रकार के मरीजो का आपरेशन भी करता था। इसी क्रम में 19 दिसंबर को चिकित्सक द्वारा फिरोज के हाइड्रोसील का आरपरेशन किया गया था। आपरेशन के पश्चात रक्त स्राव बंद न होने से क्लिनिक पर अफरा - तफरी मच गई । मरीज की बिगड़ती हालत देख आनन - फानन में उसे रेफर करते हुए चिकित्सक क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार मृतक का इलाज गोरखपुर स्थित सावित्रि नर्सिंग होम में चल रहा था। मृतक का शरीर काला पड़ता जा रहा था। नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने भी हालत में सुधार न होने की स्थिति में विगत 26 दिसंबर की रात रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शिफ्ट करने की तैयारी में लगे थें कि उसकी मौत हो गई। मृतक दाहिने पैर से विकलांग भी हो चुका था। वह पांच भाइयों में बड़ा भाई है। छोटे भाईयों में अफरोज सिद्धिकी, नाजिर सिद्धिकी, अफजल सिद्धिकी ,आबिद सिद्धिकी है। तीन बेटों में सरफराज सिद्धिकी, सुहेल सिद्धिकी व परवीन सिद्धिकी है। पत्नी सलमा खातुन का रो - रो कर बुरा हाल है। इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है ,जिसे लेकर शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन

देवरिया एसडीएम ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण

व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

देवरिया जिला अधिकारी ने किया विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ

फाइलेरिया मरीजों को आयुष्मान मेले में दी जाएगी एम एम डीपी किट