भाटपार रानी,देवरिया ।थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार से बुधवार को एक पिकअप पर लाद कर ले जा रहे चोरी के पंपिंग सेट को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस पिकअप सहित चालक को थाने लाकर पूछताछ में जुट गई ।सूचना पाकर पहुंचे पंपिंग सेट मलिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम जगहथा निवासी टुनटुन सिंह अपना पंपिंग सेट खेत में सिंचाई के लिए लगा रखे थे। पंपिंग सेट को विगत रात्रि चोर उठा ले गए ।उन्होंने इसकी मौखिक सूचना थाने पर दे दी थी। बुधवार को उनका पंपिंग सेट एक पिकअप से कहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस सूचना पाकर पंपिंग सेट को चनुकी बाजार से पकड़ ली और पिकअप चालक को थाने लाकर पूछताछ में जुट गई चालक मोहित सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर थाना का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि पंपिंग सेट के मालिक की तहरीर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
