Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

देवरिया जिले से आज के सब्जी मंडियों के भाव

देवरिया:श्रीरामपुर थानाक्षेत्र के पुलिस को देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद में यूपी से विद्युत तार को ले जाकर तार तस्कर तारों को बेचते हैं।इस खबर की जानकारी मुखबिर से प्राप्त होते है श्रीरामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाया और इस मामले में एक ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में कर लिया। ख़बर लिखे जाने तक अभी तस्करों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

उत्तरप्रदेश राज्य के देओरिया जिले के भाटपार रानी,देवरिया क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को बड़ी सौगात मिली है। संकल्प यात्रा के संचालित शिविरों में लाखों लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुए। लाखों लोगों में आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। यह यात्रा प्रदेश के वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बड़ा माध्यम बना हुआ है। उक्त बातें श्री कुशवाहा मंगलवार को विकास खंड के बरईपार बाबू गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं,उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव-गांव में पहुंच रही संकल्प यात्रा लाखों ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में कामयाबी मिल रही है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े घरानों तक सीमित था लेकिन भाजपा सरकार बड़े, छोटे शहरों के साथ- साथ , ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का ध्यान केंद्रित की है ।जिससे विकसित भारत की नींव मजबूत हो रहा है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि 1947 से 2014 तक किसी ने विकसित भारत का संकल्प ही नहीं लिया,किसी ने देश को विकशित बनाने का सपना ही नहीं देखा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है उस व्रत को पूरा करेगें। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूरा विश्व भारत को सम्मान की नज़र से देख रहा है। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी कुशवाहा ने किया श्री कुशवाहा ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल ने की। इस दौरान बीडीओ भईन लाल पटेल, सचिव रविभूषण भास्कर,विश्वभर पांडेय, सुरेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, अशोक कुशवाहा ,सत्य प्रकाश सिंह, राजेश कुशवाहा,राजेश शाह ,वाल्मीकि गोड़ ,प्रधान राजेश प्रसाद , अमरजीत प्रसाद, शिवानी सिंह, संजय गुप्ता कतवारू, राकेश सिंह ,धीरज सिंह, त्रिलोकी,तूफानी, मिट्ठू, विंदा सिंह, विन्दा देवी, कृष्णनन्द के अतिरिक्त विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश राज्य के भाटपार रानी देवरिया जिले में 2 लड़कियों द्वारा आपस में शादी करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है दोनो लड़कियां एक आर्केस्ट्रा में काम करती है, और दोनो समलैंगिक विवाह कर लिया। दोनो लड़कियां 2 साल से एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरफ रह रही थी।दरअसल आपको बताते चले कि दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, एक लड़की का नाम जयश्री राउल है, जिसकी उम्र 28 साल है, वह विशाल लक्ष्मीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की रहने वाली है वहीं दूसरी लड़की का नाम राखी दास है, जिसकी उम्र 23 साल है। वह अक्षयनगर रिफ्यूजी कालोनी साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की रहने वाली है।ये दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल से एक साथ आईं थीं और चनुकी में एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थीं। दोनों ने सलेमपुर के मझौली राज में स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में सोमवार को एक दूसरे के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज द्वारा स्थानीय पंडित द्वारा कराया गया।

खुखुंदू ,देवरिया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के मझवलिया नंबर 1 दरवाजे पर टहल रहे एक अधेड़ से 5 वर्षीय लड़की टकरा गई, जिससे वहां से हटा दिया, यह बात जाकर उसके घर वालों को जब पड़ोसी ने सुनी तो घर के लोग उपने पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंचकर पिता पुत्र की पिटाई कर दी, लोगों के स्थानीय लोग मामला शांत हुआ इसकी सूचना पुलिस को दी। मझवलिया गांव के रहने वाले हसीमुद्दीन अली का कुछ तबीयत खराब था, इसी बीच वह दरवाजे पर टहल रहे थे, तभी बगल की लड़की आई और उनसे टकरा गई, जिसके चलते हो वह अपने शरीर से हटा दिए, वह घर जाकर पिटाई करने की बात कही, जब यह बात पड़ोसी सुने तो दरवाजे पर पहुंच गए और हसीमुद्दीन की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे लड़का आशिक की भी पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। स्वजन के सहयोग से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: बरहज तहसील में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील में इकट्ठा होकर तहसील के उप जिला अधिकारी अवधेश निगम को किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहां की 25 नवंबर 2023 के किए गए सरकारी वादे के अनुसार गन्ना का भुगतान पंजाब की तरज 2400रू प्रति कुंतल के हिसाब से किया जाए । तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए समय से बिजली उपलब्ध कराई जाए। बिजली की अनुपलब्धता के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जनपद में दिन में बिजली दी जाए। जंगली एवं छोड़े गए पशुओं से किसने की फसल बर्बाद हो रही है इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। ग्राम करौंदी में सार्वजनिक मार्ग पर दीवाल बनाकर रोक दिया गया है जिसे तत्काल खाली कराया जाए व चल रहे मुकदमे का निस्तारण किया जाए एवं तहसील से खतौनी वरासत का सुधार कैंप लगाकर किया जाए। जिससे कि किसानों का शोषण ना हो सके। ग्राम अमाव में सरकारी ट्यूबल की नाली पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल खाली कराया जाए जैसे आदि मुद्दे प्रमुख रहे। उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय शिवम प्रताप सिंह, शिवानंद यादव, देवनारायण यादव ,जय नारायण सिंह विजय यादव, अरविंद उपाध्याय ,कैलाश यादव ,शैलेश पांडे ,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा अभिषेक कुमार राय, राजीव सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय उपाध्याय आदि कार्यकर्ता गण मौजूद है।

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगर में स्थित बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रांगण में गांधी आश्रम द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया साथ ही साथ ही बरस तहसील के उप जिलाधिकारी अवधेश निगम द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप अधिकारी ने कहा कि गांधी आश्रम के प्रदर्शनी में जो भी वस्तुएं मिल रही हैं सारी वस्तुएं भारतीय है इसमें लोगों द्वारा स्वयं निर्मित किया गया है । एवं पूर्ण रूप से स्वदेशी है ।वही नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने अपनी कलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया है प्रदर्शनी सराहनीय है। लोगों को यहां से उपयोगी वस्तुएं लेनी चाहिए जिससे गांधी आश्रम का विकास हो सके। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी बरहज अवधेश निगम, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ,अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे, नगर पालिका कर्मचारी महेश यादव ,आनंद सिंह, मनोज गुप्ता ,संपूर्णानंद सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

देवरिया: भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव के एक सरकारी भूमि पर लंबे समय से रास्ते का निर्माण हुआ है। जिसपर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पशुओं के लिए भूसा रखे जाने वाला खोप का निर्माण कराया गया था और ईट भी रखते हुए उसपर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसी मामले पर गांव निवासी विनोद सिंह के द्वारा किए गए शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने मंगलवार को बनकटा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचते हुए अवैंध कब्जे को हटवाया है। जिससे अब इस सड़क से ग्रामीणों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।