देवरिया: बरहज तहसील में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील में इकट्ठा होकर तहसील के उप जिला अधिकारी अवधेश निगम को किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहां की 25 नवंबर 2023 के किए गए सरकारी वादे के अनुसार गन्ना का भुगतान पंजाब की तरज 2400रू प्रति कुंतल के हिसाब से किया जाए । तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए समय से बिजली उपलब्ध कराई जाए। बिजली की अनुपलब्धता के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जनपद में दिन में बिजली दी जाए। जंगली एवं छोड़े गए पशुओं से किसने की फसल बर्बाद हो रही है इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। ग्राम करौंदी में सार्वजनिक मार्ग पर दीवाल बनाकर रोक दिया गया है जिसे तत्काल खाली कराया जाए व चल रहे मुकदमे का निस्तारण किया जाए एवं तहसील से खतौनी वरासत का सुधार कैंप लगाकर किया जाए। जिससे कि किसानों का शोषण ना हो सके। ग्राम अमाव में सरकारी ट्यूबल की नाली पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल खाली कराया जाए जैसे आदि मुद्दे प्रमुख रहे। उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय शिवम प्रताप सिंह, शिवानंद यादव, देवनारायण यादव ,जय नारायण सिंह विजय यादव, अरविंद उपाध्याय ,कैलाश यादव ,शैलेश पांडे ,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा अभिषेक कुमार राय, राजीव सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय उपाध्याय आदि कार्यकर्ता गण मौजूद है।