देवरिया: भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव के एक सरकारी भूमि पर लंबे समय से रास्ते का निर्माण हुआ है। जिसपर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पशुओं के लिए भूसा रखे जाने वाला खोप का निर्माण कराया गया था और ईट भी रखते हुए उसपर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसी मामले पर गांव निवासी विनोद सिंह के द्वारा किए गए शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने मंगलवार को बनकटा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचते हुए अवैंध कब्जे को हटवाया है। जिससे अब इस सड़क से ग्रामीणों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
