उत्तरप्रदेश राज्य के देओरिया जिले के भाटपार रानी,देवरिया क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को बड़ी सौगात मिली है। संकल्प यात्रा के संचालित शिविरों में लाखों लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुए। लाखों लोगों में आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। यह यात्रा प्रदेश के वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बड़ा माध्यम बना हुआ है। उक्त बातें श्री कुशवाहा मंगलवार को विकास खंड के बरईपार बाबू गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं,उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव-गांव में पहुंच रही संकल्प यात्रा लाखों ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में कामयाबी मिल रही है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े घरानों तक सीमित था लेकिन भाजपा सरकार बड़े, छोटे शहरों के साथ- साथ , ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का ध्यान केंद्रित की है ।जिससे विकसित भारत की नींव मजबूत हो रहा है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि 1947 से 2014 तक किसी ने विकसित भारत का संकल्प ही नहीं लिया,किसी ने देश को विकशित बनाने का सपना ही नहीं देखा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है उस व्रत को पूरा करेगें। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूरा विश्व भारत को सम्मान की नज़र से देख रहा है। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी कुशवाहा ने किया श्री कुशवाहा ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल ने की। इस दौरान बीडीओ भईन लाल पटेल, सचिव रविभूषण भास्कर,विश्वभर पांडेय, सुरेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, अशोक कुशवाहा ,सत्य प्रकाश सिंह, राजेश कुशवाहा,राजेश शाह ,वाल्मीकि गोड़ ,प्रधान राजेश प्रसाद , अमरजीत प्रसाद, शिवानी सिंह, संजय गुप्ता कतवारू, राकेश सिंह ,धीरज सिंह, त्रिलोकी,तूफानी, मिट्ठू, विंदा सिंह, विन्दा देवी, कृष्णनन्द के अतिरिक्त विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।