आरपी एफ ने किया 10 को रेलवे एक्ट में चालान

देवरिया: भाटपार रानी नगर स्थित अपने आवास पर मौजूद भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने पशु पालकों के एक गाय को गुड़ खिलाकर अपने दिन की शुरुआत की। विधायक ने लोगों से भी पशु सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा अगर आज के युवा समाज जहा फिजूल खर्च जन्मदिन को मनाकर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च कर रहे है वही अगर पशुओं की सेवा के लिए दान करे तो बेहतर समाज होगा।पशुओं को कुछ खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है।

भाटपार रानी,देवरिया :क्षेत्र के बखरी बाज़ार में सक्सेस क्रिकेट चैलेंज कप प्रतियोगिता के 15वें संस्करण का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुरुवार को गोपालगंज के मुन्ना इलेवन की टीम ने भवानी छापर के बीच हुई।जिसमे भवानी छापर को गोपालगंज की टीम ने 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया।भवानी छापर ने सबसे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसमे 145 रनो का शानदार लक्ष्य गोपालगंज की टीम को मिला। जवाब में खेलने पहुंची गोपालगंज की टीम ने सिर्फ 7 ओवरों में ही 1 विकेट गवाकर आसानी से अपनी जीत को हासिल कर लिया। आज के मैन ऑफ द मैच गोपालगंज के अंकुश रहे।अंकुश महज 27 गेंदों में शानदार पारी खेलकर 87 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच ओम इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर अक्षयलाल गुप्ता के तरफ से दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में 8 सालों बाद पुनः सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड पर अनूप गुप्ता तथा विकास श्रीवास्तव ने शानदार भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में रोहित पाण्डेय जितेंद्र कुशवाहा विकास जायसवाल चंदन तिवारी अभिषेक जयसवाल श्रीराम जायसवाल संजय पाल मिथिलेश तिवारी निर्मल तिवारी नौशाद सिद्दीकी फिरोज अहमद अमित कुशवाहा सलमान सहित समस्त नवयुवक साथीगण मौजूद रहे।

देवरिया। भाटपार रानी विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री उमन एवं भिंड मिश्र तथा फुलवरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे ब्लाक प्रमुख बनकटा बिंदा सिंह कुशवाहा के हाथों 6 माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए गर्भवती महिलाओं के गोद भराई के रस्म को किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा और योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। संबोधित करते हुए बनकटा ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की गारंटी देने का जज्बा अगर किसी के अंदर है तो वो है प्रधानमंत्री मोदी। कार्यक्रम संयोजक सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से ऊपर गरीब महिलाओं को जहां निशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किए वही सौभाग्य योजना के अंतर्गत लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का भी कार्य इसी सरकार में हुआ है। इसमें मंडल उपाध्यक्ष विशंभर पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान यहां मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह,ग्राम प्रधानों में वाल्मीकि गोंड,आरती देवी,संजय कुमार भारती,राजेश कुमार,चंद किशोर द्विवेदी सहित अन्य लोगों मे शुभंजय सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, देव मौर्या अनिल पांडेय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

देवरिया: भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के खामपार में स्थित नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय का क्षेत्रीय भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए। विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने चिकित्सकों से कहा की ठंड के इस मौसम में मरीजों के बढ़ने की संभावना बनी रहती है। इस लिए उन्हें ठंड से बचते हुए किसी भी कार्य को करने की सलाह देते हुए उनके विभिन्न समस्याओं को तत्काल गंभीरता से लेकर उनका उपचार करे और समय समय पर जागरूकता भी अभियान चलाए। इस दौरान चिकित्सकों के अलावा क्षेत्रीय भाजपा नेता मौजूद थे।

देवरिया: प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत प्रत्येक घरों को इज्जत घर का तोहफा तो मिला लेकिन अब सभी इज्जत घर ध्वस्त चुके हैं। इसमें बड़ी लापरवाही ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों की रही।जबसे इज्ज़त घर गावों में बने है तभी से अबतक किसी भी लोगों को इज्ज़त घरों के शौचालयों का लाभ नहीं मिल सका।ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आज भी खुले में शौच करने को विवश है।

भाजपा सरकार में महिलाएं स्वावलंबी

हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे स्वीकार

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का 12 जनवरी को होगा आयोजन

Transcript Unavailable.