देवरिया: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भेड़ापाकड़ शाखा पर पिछले कुछ दिनों से खाताधारक बेहद निराश दिख रहे हैं। खाताधारकों का कहना है की बार बार ई केवाईसी कराने के साथ साथ बैंक से लेन देन करने में भी बेहद असुविधाओं का सामना करना पड़ रहे है। वही अति लघु शाखा जहा भी बनाए गए है वहा से ही सिर्फ लेन देन होने पर कम पैसों की निकासी मुख्य समस्याओं का कारण है। गुरुवार के इस मुद्दे से खाताधारक रामायण यादव,पुनित,साधना पांडेय,मीरा,ज्योति पांडेय,मोरध्वज सहित दर्जनों लोग निराश होकर घर वापस गए। वही इस संबंध में बैंक मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका नम्बर रिसीव नहीं हुआ।
भाटपार रानी,देवरिया।क्षेत्र के बखरी बाजार में सक्सेस क्रिकेट चैलेंज कप प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन हुआ। इस 15वें संस्करण का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सलेमपुर की शिव बेकर्स की टीम ने हरिराम बाबा 11 सिवान की टीम को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया।सलेमपुर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।जिसमे सिवान के पूरी टीम को 87 रनों पर रोक दिया। वही जवाब उतरी सलमेपुर की टीम से 6 ओभर में 3 विकेट गवाकर आसानी से अपनी जीत को हासिल कर लिया। आज के मैन ऑफ द मैच सलेमपुर के आयुष रहे। निर्णायक के रूप में 8 सालों बाद पुनः सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड पर अनूप गुप्ता तथा विकास श्रीवास्तव ने शानदार भूमिका निभाई। उक्त क्रिकेट आयोजन को सफल बनाने में रोहित पाण्डेय, जितेंद्र कुशवाहा, विकास जायसवाल, चंदन तिवारी, अभिषेक जायसवाल, श्रीराम जायसवाल,संजय पाल, मिथिलेश तिवारी, निर्मल तिवारी,नौशाद सिद्दीकी,फिरोज अहमद,अमित कुशवाहा,सलमान सहित समस्त नवयुवक साथी व दर्शक मौजूद रहे।
सलेमपुर,देवरिया । सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन ग्रहों के राजा भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सूर्य के एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं।एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति का समय ही सौर मास है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि देव से मिलने स्वयं उनके पास जाते हैं।चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अतः इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।इस त्योहार के दिन ब्रम्हबेला में उठकर पानी मे गंगा जल और काला तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए।मान्यता है कि इस दिन जल में काला तिल मिलाकर स्नान करने से शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं।साधक को सात अश्वमेध यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है।स्नान करने के बाद पवित्र होकर भगवान सूर्यदेव को अर्ध देना चाहिए।इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले रंग के वस्तुओं व सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लाल चीजों का दान करना चाहिए।देश के विभिन्न क्षेत्रों में यह त्योहार कई तरह से मनाया जाता है, गुजरात व अगल बगल के प्रांतों में इस दिन पतंगबाजी की जाती है। इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है, सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के मांगलिक कार्य भी इस दिन से प्रारंभ हो जाते हैं।
Transcript Unavailable.
एक युवक पर धारदार हथियार से हमला मचा हड़कंप
पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक अपने हक से वंचित बाबू सिंह कुशवाहा
फायर सर्विस एक आपात सेवा जिसकी जानकारी जरूरी महानिदेशक अविनाश चंद्र
बार बेंच के सामंजस्य से जनता को मिलेगा न्याय कमलेश पासवान
भाजपाई घर-घर दे रहे हैं अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण
एलआइसी कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
