देवरिया। भाटपार रानी विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री उमन एवं भिंड मिश्र तथा फुलवरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे ब्लाक प्रमुख बनकटा बिंदा सिंह कुशवाहा के हाथों 6 माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए गर्भवती महिलाओं के गोद भराई के रस्म को किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा और योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। संबोधित करते हुए बनकटा ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की गारंटी देने का जज्बा अगर किसी के अंदर है तो वो है प्रधानमंत्री मोदी। कार्यक्रम संयोजक सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से ऊपर गरीब महिलाओं को जहां निशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किए वही सौभाग्य योजना के अंतर्गत लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का भी कार्य इसी सरकार में हुआ है। इसमें मंडल उपाध्यक्ष विशंभर पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान यहां मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह,ग्राम प्रधानों में वाल्मीकि गोंड,आरती देवी,संजय कुमार भारती,राजेश कुमार,चंद किशोर द्विवेदी सहित अन्य लोगों मे शुभंजय सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, देव मौर्या अनिल पांडेय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
