देवरिया: भाटपार रानी नगर स्थित अपने आवास पर मौजूद भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने पशु पालकों के एक गाय को गुड़ खिलाकर अपने दिन की शुरुआत की। विधायक ने लोगों से भी पशु सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा अगर आज के युवा समाज जहा फिजूल खर्च जन्मदिन को मनाकर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च कर रहे है वही अगर पशुओं की सेवा के लिए दान करे तो बेहतर समाज होगा।पशुओं को कुछ खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है।
