उभांव थाना के हल्दीरामपुर रेगुलेटर के पास देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर आर्मी जवान हेमंत कन्नौजिया 30 वर्ष की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पुणे में आर्मी के अकाउंट ऑफिस में क्लर्क पद पर कार्यरत थे और छुट्टी पर अपने घर सिकंदरपुर के डोमनपुरा गांव आए थे। घटना के समय वे बाइक से बेल्थरारोड आ रहे थे इस बीच किसी अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनका सर ट्रक के नीचे चला गया और कुचलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और रात का अंधेरा होने के कारण काफी देर तक घटनास्थल पर ही उनका शव पड़ा रहा। इस बीच ग्रामीण और राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगों ने शव को सड़क से किनारे कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पत्नी ने दो माह पूर्व ही पुत्री को जन्म दिया था। जो घटना के समय अपने मायके आजमगढ़ में थी। सूचना मिलते ही पत्नी पतंजली देवी, पिता भोला प्रसाद और मां का रो रोकर बुरा हाल है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
