सरहद पर गीत सुने
लड़का भाग्य से तो लड़की सौभाग्य से पैदा होती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दादरी मेले में होने वाले नाटक का मंचन नहीं हो सका। ऐसे में लोगों की मांग पर अब बलिया जिले में नाटक का मंचन होगा।
बलिया जिले के दादरी मेले में नाटक का मंचन होना था।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सरकार आपरेशन कायाकल्प योजना के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा युक्त कर हाईटेक करने की कवायद में लगी है वहीं अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते कतिपय विद्यालय इस योजना से वंचित हैं। प्राथमिक विद्यालय इंदासों में कायाकल्प कल्प योजना अंतर्गत कोई कार्य नही हुआ है। कायाकल्प के तहत हर प्राथमिक विद्यालय को 18 पैरामीटर पल संतृप्त करना है। इसमें दिव्यांग शौचालय, टाइलीकरण व इंटरलॉकिंग मुख्य है। स्थिति यह है कि उक्त विद्यालय में अभी तक दिव्यांग शौचालय पूर्ण नही हो सका है। विद्यालय के अंदर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप बालू युक्त पानी दे रहा है। विद्यालय के किसी भी कमरे में टाइलीकरण नही हुआ है। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग नही किया गया है। किचेन रुम पूर्णतया जर्जर हो चुका है। बच्चों का भोजन विद्यालय के अन्य. कमरे में बन रहा है। बहुत पहले बनाई गई बाउंड्री इस समय पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बाउंड्री की उचाई भी काफी कम है। विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई भी नही हो सकी है। प्रधानाध्यापक रमेशचंद राम का कहना है कि इस संबंध में बार बार ग्राम प्रधान से कहा जाता है लेकिन वह सुनते ही नही हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी हरीश कुमार का कहना है कि अभी हमारी नवीन तैनाती है। इसे देखवा कर कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय को संतृप्त किया जायेगा।
दिन प्रतिदिन कोहरा के समय के बढ़ने व ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं के कारण ठंड ने और भी जोर पकड़ लिया है। ठंड से ठिठुरते लोग इसके बचाव के लिए चाय की भट्ठी के पास सिमटे दिखाई पड़ रहे है। या इधर उधर पड़ी लकड़ी, प्लास्टिक, टायर व कागज को जला कर सर्दी से निजात पाने का जुगाड़ कर रहे है। परन्तु नगरपंचायत के द्वारा अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जो लोगों के समझ से परे है। गौरतलब है कि मौसम के करवट बदलने के साथ दिनों दिन पारा लुढ़कते जा रहा है। मालूम हो हर साल सर्दी में नपा द्वारा विभिन्न चौक और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाते हैं। जिससे दिन में भिक्षावृति व अन्य तरह से जीवन यापन करने वाले लोग रात में सर्दी के कारण ज्यादा परेशान न हों। लेकिन इस साल दिसंबर के मध्य सप्ताह तक शुरू नहीं किया जा सका है।
