साथियों गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ आएगी पानी की समस्या। आज की कड़ी में हम आपको बता रहे है कि बरसात के पानी को कैसे संरक्षित कर भूजल को बढ़ाने में हम अपना योगदान दे सकते है। आप हमें बताइए गर्मियों में आप पानी की कौन से दिक्कतों से जूझते हैं... एवं आपके क्षेत्र में भूजल कि क्या स्थिति है....
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
कहते हैं लोग की स्वास्थ्य ही धन है इसलिए जितना मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है उतना ही शारीरिक स्वास्थ्य भी जरूरी है तभी ही हम अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य ही सब कुछ है बात यह है कि जब तक स्वास्थ्य ठीक है तो हर चीज ठीक है लेकिन स्वास्थ्य दी बिगड़ जाए तो आप कोई भी चीज जैसे नहीं कर पाएंगे इसलिए स्वस्थ का ख्याल रखिए और खुश रहिए
बक्सर जिला के गांव और लालगंज में किसानों को कृषि पर बढ़ावा देते हुए पुरस्कृत किया गया ताकि कृषि के कार्य में और उन्नति कर सके।
बक्सर मे हुआ गोंडी धर्म से शादी समारोह
आज बक्सर जिले के सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई इसको लेकर वहां की कैदियों में हड़कंप मच गया।
आज बक्सर राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय पर महागठबंधन की संयुक्त बैठक हुई।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का बक्सर जिला में 23/02/2024 को समय दिन के 10:30 बजे किला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना माध्यमिक परीक्षा 2024 को लेकर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए कुछ नियम एवं रूल रेगुलेशन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
