बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के खंडोल पंचायत वार्ड आठ के निवासी सविकान्त कुमार भोजपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने कुछ दिनों पहले भोजपुर मोबाइल वाणी पर शिकायत दर्ज करवाई थी की उन्हें नया नल का कनेक्शन चाहिए। इस समस्या का समाधान दस्तक अभियान की मदद से अब हो गया है। नया नल कनेक्शन मिलने के बाद वो दस्तक अभियान के प्रति धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के खंडोल पंचायत वार्ड आठ के निवासी राजु सिंह भोजपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने कुछ दिनों पहले भोजपुर मोबाइल वाणी पर शिकायत दर्ज करवाई थी की उन्हें नया नल का कनेक्शन चाहिए। इस समस्या का समाधान दस्तक अभियान की मदद से अब हो गया है। नया नल कनेक्शन मिलने के बाद वो दस्तक अभियान के प्रति धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के खंडोल पंचायत के वार्ड 8 से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभय कुमार से हुई। अभय कहते है कि उन्होंने भोजपुर मोबाइल वाणी पर नया नल कनेक्शन लेने के लिए शिकायत दर्ज करवाया था। जो उन्हें मिल गया है अब पानी भी आने लगा है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहारा पंचायत वार्ड चार से ऑपरेटर सुनील चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि सभी के घर में नल जल वाला पानी पहुँच नहीं पा रहा है, बहुत जगह लीकेज हो गया है। पैसा मांगने पर कोई दे नहीं पा रहा है। 50 घर में तो पानी पहुँच ही नहीं पा रहा है। जिन घरों में जाता भी है, वहां टोटी टूट गया है। पानी घर तक पहुँच तो रहा है लेकिन उसको बंद करने के लिए प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है। टोटी लगाने के लिए पैसा नहीं दे रहे हैं।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से शिवनाथ कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दिहिरा पंचायत के वार्ड 4 के वार्ड सदस्य सुनील चौधरी से हुई।सुनील कहते है कि इनके क्षेत्र में पानी का पाइप फट गया है। पानी का लीकेज हो रहा है। जिनके घरों में पानी जाता है उनसे 30 रूपए नहीं लेते है। जबकि पैसा मेंटेनेंस का काम के लिए लिया जाता है।वार्ड सदस्य सुनील किसी से पैसा माँगते नहीं है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहिरा पंचायत से हमारे संवाददाता शिवनाथ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदेश साह से हुई। चंदेश साह कहते है कि वो दिहिरा पंचायत के वार्ड नंबर 4 से है और पाइप लाइन सब टूट गया है। जिसे किसी तरह से बाँध कर चला रहे हैं। इसे बनवाने की जरूरत है ताकि सुचारु रूप से पानी चल पाए।पानी बचाने के लिए पन्नी से बाँध कर ही काम चला रहे हैं

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहिरा पंचायत से हमारे संवाददाता शिवनाथ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दीप नारायण चौधरी से हुई। दीप नारायण कहते है कि वो दिहिरा पंचायत के वार्ड नंबर 4 से है और वहाँ पाइप सब टूट गया है। जिसके कारण पानी को बंद करने के लिए टंकी में लकड़ी लगा कर बंद करते हैं। जब जरूरत होता है तब बाल्टी में पानी भर कर फिर लकड़ी लगा कर के पानी को बंद कर देते हैं।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहिरा पंचायत से हमारे संवाददाता रितिक की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड पंच से हुई। वार्ड पांच के वार्ड पंच मोहन पासवान कहते है कि वो ग्रामीणों को जानकारी देते हैं कि नल - जल के द्वारा जब पानी आता है,तो काम जितना हो उतना पानी लेने के बाद पानी को बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया की उन्हें पानी बचाव की जानकारी दस्तक अभियान की बैठक में मिली थी। इसलिए वो काम अनुसार पानी लेने के बाद पानी को बंद कर देते हैं

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दिहिरा पंचायत के वार्ड 4 निवासी इंदु देवी से हुई।इंदु कहती है कि जब पानी चलता है तो सभी लोग अपना पानी भर कर नल को बंद कर देते है और नल के पानी से खेत का पटवन नहीं किया जाता है। साथ ही इंदु लोगों को पानी बचाने को लेकर जागरूक करती है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दिहिरा पंचायत के वार्ड 4 निवासी जोगेन्दर चौधरी से हुई।जोगेन्दर कहते है कि सभी लोग पानी का इस्तेमाल कर के नल बंद कर देते है। पानी की ज़्यादा ज़रुरत पड़ने पर पानी को बाल्टी या ड्रम में स्टॉक कर लेते है। ज़रुरत पड़ने पर ही नल खोलते है। पानी बचाने को लेकर एवं जल संचयन को लेकर लोगों को भी जागरूक करते है। लोग पानी बचाते है।