बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बबिता कुमारी से हुई। बबिता कहती है कि बच्चों में कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए। लड़का हो या लड़की दोनों को समान प्यार और व्यवहार मिलना चाहिए। हम अपने दोनों बच्चो को एक जैसा प्यार और व्यवहार करते हैं। 

झारखण्ड राज्य के धनबाद ज़िला से सोनू ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मिर्च के फसल में कीड़ा पड़ रहा है। इसके उपचार बताए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने प्रभा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती बाड़ी कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।उनका भरण - पोषण भी अच्छे से कर पायेगी। लेकिन बेटियों को अधिकार देना सही नहीं है, क्योंकि भूमि पर अधिकार बहुओं का होता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सरस्वती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती या कोई रोजगार कर के आत्मनिर्भर होंगी। इससे वो अपने बच्चों का बेहतर भरण - पोषण के साथ ही उनका भविष्य बना पायेंगी।

गोह प्रखंड के जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य सह गोह विधानसभा के भावी उम्मीदवार डॉ राम उदय कुमार उर्फ डॉ आरयू कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। बताया कि जन सुराज की बढ़ती लोकप्रियता से राजद में बौखलाहट हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के 17727 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-cgl-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24/07/2024 है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि हमारे देश में महिलाओं को भूमि और संपत्ति पर अधिकार नहीं दिया जाता है। पैतृक संपत्ति पर भी उन्हें कोई हक़ नहीं मिलता है। इसके पीछे कारण कानून हो या हमारे समाज की सोच इससे महिलाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। महिलायें कई बार परिस्थितियों के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो जाती है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के अयोध्या से कृष्ण कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि दिव्यांगों को लोन कहाँ से और कैसे मिलेगा ?