बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जमीन पर हक पाने में बहुत परेशानी हो रही थी। क्योंकि पहले महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। लेकिन आज की महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अपने अधिकारों को पाने के लिए प्रयास भी कर रही हैं

कुछ महीने पहले की बात है, सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाया है, जिससे उन्हें राजनीति और नौकरियों में आरक्षण मिलेगा, सवाल उठता है कि क्या कानून बना देने भर से महिलाओं को उनका हक अधिकार, बेहतर स्वास्थय, शिक्षा सेवाएं मिलने लगेंगी क्या? *----- शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक अवसरों तक महिलाओं की पहुंच में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं *----- महिलाओं को जागरूक नागरिक बनाने में शिक्षा की क्या भूमिका है? *----- महिलाओं को कानूनी साक्षरता और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कैसे किया जा सकता है"

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सत्यम कुमार से बातचीत की जिसमें सत्यम ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि ज्ञान और जानकारी के अभाव में महिलायें अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सत्यम कुमार से बातचीत की जिसमें सत्यम ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इसके साथ ही जानकारी दी की महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार पाने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। इससे जमीन पर अधिकार मिल सकता है। जमीन पर अधिकार मिलने के बाद महिलायें आत्मनिर्भर होंगी। अच्छा काम कर खुद का नाम भी रोशन कर सकती हैं। अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है। महिलाओं का जागरूक होना। महिलाओं को ना केवल अपने अधिकारों बल्कि अपने खिलाफ होने वाले हिंसा, भेदभाव आदि मामलों पर भी आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक होना जरुरी है।

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रिया से हुई। रिया के अनुसार पिता की संपत्ति में बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनको पिता की संपत्ति में अधिकार मिलेगा तो वह आत्मनिर्भर बन सकती है। कोई भी निर्णय सहजता के साथ ले सकती है। जमीन पर अधिकार मिलने पर वह कोई बिज़नेस कर सकती है। अपने बच्चों को पढ़ा सकती ही। वह अपने परिवार को संभाल सकती है।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शीतल से हुई। शीतल के अनुसार अगर महिलाओं को उनके पिता के संपत्ति में अधिकार मिल जाए तो उनका जीवन सुखी और संपन्न हो जायेगा। वह फसल उगा कर अपने बच्चों का भरण - पोषण कर सकती है। इसिलए महिला को जमीन पर अधिकार होना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने संजना से बातचीत की जिसमें संजना ने जानकारी दी कि महिलाओं को माता - पिता की संपत्ति में हक मिला तो महिलाएं खेती कर आत्मनिर्भर होंगी। इसके साथ ही व्यवसाय कर सकती है। जिससे वो अपना और अपने बच्चों का भरण - पोषण अच्छे से कर पायेंगी। अपने जीवन के निर्णय खुद करने में सक्षम होंगी। अपने बच्चों को पढ़ा - लिखा कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेगी