Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोह प्रखंड क्षेत्र में आंवला नवमी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। जगह-जगह पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से आंवला पेड़ का पूजन किया। नवमी पर्व पर देवकुंड मठाधीश कन्हैयानंद पुरी द्वारा मंगलवार को सामूहिक वन भोज का आयोजन किया। आंवला नवमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। सामूहिक पूजन के बाद आंवला पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया गया। मठाधीश ने बताया कि आंवला पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। जिनकी पूजा आंवला पेड़ के माध्यम से की जाती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च की फसल में मोजेक वायरस का नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

14 नवम्बर से 20 नवंबर तक कुटुकी और मोबाइलवाणी मना रहे हैं 'बाल दिवस स्पेशल'। इस अवसर पर 'बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ' अभियान के तहत बच्चों को वर्णमाला सिखाने के लिए शुरू हुई है एक नई सीरीज। इसे आप अपने बच्चों को जरुर सुनाएं। साथ ही हमें बताएं कि आप बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाते हैं? कोई कविता सुनाते हैं या गाना गाकर? और अगर आप बच्चों को सिखाने के लिए ऐसी ही प्यारी-प्यारी सी कविताएं बनाते हैं तो उसे मोबाइलवाणी पर रिकॉर्ड भी करें, ताकि बाकी बच्चे भी इसे सुनें और सीखें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3।

चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार समापन हो गया। गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित सहस्त्रधारा कुंड में अलग-अलग राज्यों व अन्य जिलों से छठ व्रतियों व उनके परिवार के सदस्यों ने उदयगामी सूर्य की पूजा की और चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व का पारण किया। सहस्त्रधारा कुंड घाट पर लगभग पचास हजार से अधिक व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया।

छठ पर्व के अवसर पर गोह प्रखंड के देवकुंड में भूमि रक्षणम फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सोमवार की संध्या समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, शिविर के पहले दिन जहां करीब 103 से अधिक लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, वहीं दूसरे दिन करीब 100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 150 से अधिक लोग विभिन्न समस्याओं का समाधान लेने पहुंचे।