बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मानसी देवी से बातचीत की जिसमें मानसी ने जानकारी दी कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल का अभाव है। इसलिए स्कूल खोले जाए ताकि बच्चियां पढ़ाई कर सके। इसके साथ ही बेरोजगार महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मालती देवी से बातचीत की जिसमें मालती ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मालती देवी से बातचीत की जिसमें मालती ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। अगर अधिकार मिला जमीन पर तो खेती करेंगे। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में नाइट्रोजन का उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें अशिक्षित होती हैं। इसलिए सरकार को साक्षरता अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। महिलाओं के पास अधिकार तो होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में महिलायें अपने हक से वंचित रह जाती हैं।इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े वो हर क्षेत्र में अच्छा काम कर पायें
भूमि सुधार कानूनों में संशोधन करके महिलाओं के भूमि अधिकार को सुनिश्चित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कानूनों में यह प्रावधान किया जा सकता है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार होगा और विवाह के बाद भूमि का अधिकार हस्तांतरित नहीं होगा। सभी जमीनों का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए ताकि महिलाएं अपने भूमि अधिकारों का दावा कर सकें। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आपके हिसाब से महिलाओं को भूमि का अधिकार देकर घर परिवार और समाज में किस तरह के बदलाव लाए जा सकते हैं? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पुजा ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बहुत दूर रहता है। जिसके कारण लड़कियों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए सरकार को गांव में भी स्कूल कम - कम दूरी पर खोलना चाहिए। लड़का और लड़की के लिए अलग बाथरूम की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि लड़कियाँ असहज महसूस ना करें। इसके साथ ही सरकार को छात्रवृति की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसकी सहायता से आगे की शिक्षा को पूरा किया जा सके। क्योंकि शिक्षित लड़कियाँ रोजगार कर अपने परिवार का नाम रोशन कर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग कर अपना और परिवार का विकास कर सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पुजा ने जानकारी दी कि पैतृक संपत्ति पर महिलाओं को अधिकार जरूर मिलना चाहिए। बहुत लोग उन्हें अधिकार इसलिए नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है ये शादी कर के दूसरे जगह चली जायेगी। लेकिन महिलाओं को भी बराबर का हक मिलना ही चाहिए। मुझे अगर पैतृक संपत्ति में हक दिया गया तो मैं जरूर लूंगी
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पूजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पूजा ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि शिक्षित महिला अपने अधिकार को पाने के लिए कोर्ट तक भी जा सकती है। इसलिए महिला को उच्च शिक्षा प्राप्त करना ही चाहिए। इससे महिला खुद तो विकास करेगी ही साथ ही अपने बच्चों को भी पढ़ा लिखा कर उनका भविष्य सुरक्षित कर सकेंगी। उनके बच्चे भी अच्छे पद पर रोजगार करेंगे।
