बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रीता देवी से बातचीत की जिसमें रीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। बेटी को दहेज़ में जो कुछ दिया जाता है, वो बेटी को नहीं मिलता है। इसलिए दहेज़ के जगह बेटी को भूमि में हिस्सा देंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीता देवी से बातचीत की जिसमें रीता ने जानकारी दी कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिला अपने भूमि अधिकार के लिए आगे आयेंगी और कोई उन्हें उनके अधिकार से बेदखल नहीं कर पायेगा। भूमि अधिकार मिलने के बाद महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भरण - पोषण कर उनका भविष्य बना पायेंगी।
आज हमारा देश गाँधी जयंती मना रहा है। आज के दिन हम स्मरण करते हैं अपने राष्ट्रपिता और भारत के उन अनमोल रत्न की, जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात प्रान्त के पोरबंदर में हुआ था। इनको प्यार से बापू भी कहा जाता है। इन्होने पूरी दुनियां को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए अचूक हथियार दिया,जिसका नाम है सत्य , अहिंसा और सत्याग्रह। दोस्तों,बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें एवं उनके सिद्धांतों को अपना कर एक आदर्श समाज बनाने में मदद करें । ग्राम वाणी परिवार के तरफ से गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता कुमारी से हुई। सरिता कुमारी यह बताना चाहती है कि जो महिला अशिक्षित है वह अपने अधिकार को नहीं ले पा रही है। वह अपने आप को कमजोर समझ रही है। शिक्षित महिला किसी भी काम को करने में सक्षम रहती है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता कुमारी से हुई। सरिता कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को समाज में अधिकार की जरूरत है। अगर महिला को जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं दिया जाता है तो वह अपने आप को सहमी हुई महसूस करती है। अपने आप को कमजोर समझती है। अगर उनको अधिकार दे दिया जाता तो वह अपना जीवन अच्छे से चलाती । वह उस जमीन में खेती - बाड़ी कर सकती है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी, वे कुछ भी नहीं कर पाएंगी क्योंकि शिक्षा जीवन का अधिकार है और जीवन का आधार भी है। महिला पढ़ - लिख कर कुछ रोजगार करती है। जो पढ़े - लिखे है वह अच्छे कंपनी में काम कर रहे है। हर महिला को पढ़ना बहुत जरूरी है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षा के अभाव में जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है। अगर उनको जमीन पर अधिकार नहीं दिया जायेगा तो वह कैसे आगे संभाल पायेगी। इसीलिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। अगर महिला पूरी तरीके से शिक्षित हो जाएगी तो उनको मालिकाना हक़ जरूर मिलेगा।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा देवी यह बताना चाहती है कि महिला को जमीन पर हक़ मिलना चाहिए। अगर उनको जमीन में अधिकार दे दिया जाए तो इससे वह अपने जीवन में अच्छे तरीके से बदलाव लाएंगी। महिलाओं को उच्च शिक्षा की जरूरत है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती कुमारी से हुई। आरती कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला अगर शिक्षित होगी तभी वह आगे बढ़ पायेगी। महिला को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन कुमारी से हुई।सुमन कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को मालिकाना हक़ मिलना चाहिए। उनके नाम से जमीन रजिस्ट्री नहीं है। अगर महिला को जमीन पर अधिकार मिल जाता तो वह उसमे खेती -बाड़ी करती। अगर उस जमीन पर ज्यादा उपज होगा तो वह व्यापार भी कर सकती है। जिससे उनको आर्थिक लाभ होगा। उनका भविष्य भी सुधर जायेगा।
