दाउदनगर के सिंचाई विभाग के आईबी में सांसद ने महागठबंधन नेताओं के साथ बात करते हुए सांसद ने राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
Transcript Unavailable.
दाउदनगर शहर के चावल बाजार स्थित नव ज्योति शिक्षा निकेतन में समारोह आयोजित कर टैलेंट क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बीते 25 दिसंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 167 बच्चे प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
दाउदनगर प्रखंड के महावर स्थित देवी मंदिर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आई अक्षत कलश का विशेष पूजा पाठ किया गया। गाजे-बाजे के साथ कलश को गांव में घुमाया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश का आरती पूजन किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक ने कहा कि 22 जनवरी को सपरिवार पूजन कीर्तन करना है। हर घर हर मंदिर को सजाना है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
हसपुरा प्रखंड के ड्रीम पैलेस के प्रांगण में भारतीय युवा मंच औरंगाबाद के तत्वावधान में शाहवाज मिन्हाज की अध्यक्षता में 200 असहाय एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद व विधायक ने कहा कि गरीबों की मदद में भारतीय युवा मंच के युवाओं ने ऐसा कदम उठाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
लड़कियों के सपने सच में पुरे हो , इसके लिए हमें बहुत सारे समाजिक बदलाव करने की ज़रूरत है। और सबसे ज्यादा जो बदलाव की ज़रूरत है, वो है खुद की सोच को बदलने की। शिक्षा महिलाओं की स्थिति में बड़ा परिवर्तन ला सकती है लेकिन शिक्षा को लैंगिक रूप से संवेदनशील होने की जरूरत है। गरीब और वंचित समूह के बच्चों को जीवन में शिक्षा में पहले ही सीमित अवसर मिलते हैं उनमें से लड़कियों के लिए और भी कम अवसर मिलते हैं, समान अवसर तो दूर की बात है। सरकारी स्तर पर जितने ही प्रयास किये जा रहे हों, यदि हम समाज के लोग इसके लिए मुखर नहीं होंगे , तब तक ऐसी भयावह रिपोर्टों के आने का सिलसिला जारी रहेगा और सही शौचालय न होने के कारण छात्राओं को मजबूरी में स्कूल छोड़ने का दर्द सताता रहेगा। तब तक आप हमें बताएं कि *----- आपके गांव में सरकारी स्कूल में शौचालय है, और क्या उसकी स्थिति कैसी है? *----- क्या आपको भी लगता है कि सरकारी स्कूल में शौचालय नहीं होने से लड़कियों की शिक्षा से बाहर होने का बड़ा कारण है *----- शौचालय होने और ना होने से लड़कियों की शिक्षा किस प्रकार प्रभावित हो सकती है?
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
गोह अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने शीतलहरी के साथ ठंडक के मद्देनजर प्रखंड के धार्मिक स्थल देवकुंड में लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था का शुभारंभ किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनों से मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु व्याप्त शीततलहर से काफी परेशान थे। वहीं राजस्व कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर आपदा प्रबंधन के तहत अंचल की ओर से लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में सेवानिवृत्त चौकीदार मदन राम को अंगवस्त्र व माला पहनाकर देकर विदाई दी गई।
Transcript Unavailable.
