बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने अनीता देवी से बातचीत की जिसमें अनीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को रोजगार या व्यवसाय कर के विकास की ओर बढ़ना चाहिए। सरकार अभी जो सभी घरों में बिजली का मीटर बदल कर रिचार्ज कर बिजली जलाने का नियम बनाया है। इसमें गरीब लोगों को बहुत परेशानी होगा। पहले तो हर कोई बिजली का उपयोग कर लेता था। लेकिन अब महिला बच्चों के परवरिश पर ध्यान देगी या उनकी शिक्षा पर या बिजली और मोबाइल रिचार्ज करेगी। इसलिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना जरुरी है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुर्वी कुमारी से बातचीत की जिसमें पुर्वी ने जानकारी दी कि महिलाओं के विकास के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षा ही विकास का आधार है। शिक्षित महिला अपने अधिकार के लिए लड़ सकती है। हर क्षेत्र में अच्छा काम कर सकती है। अशिक्षित महिला विकास नहीं कर पाती है। ख़ास कर शिक्षा के क्षेत्र में वो पीछे रह जाती है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार ,धान की बाली में लगने वाले कीड़े से बचाव सम्बन्धी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शिक्षा जीवन का आधार होता है। क्योंकि शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन का अंधकार शिक्षा के द्वारा दूर कर लेते हैं। शिक्षित व्यक्ति अपने पुरे परिवार को शिक्षित कर सकता है। उसमें इतनी क्षमता होती है की वो पुरे समाज को शिक्षित कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि सरकार को महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूल की शिक्षा अच्छी नहीं होती है। गरीब परिवार के पास पैसे नहीं होते है की वो निजी स्कूल में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवायें। इसलिए सरकार को ध्यान देना चाहिए की सरकारी स्कूल में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति हो। जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी शिक्षित हो कर रोजगार कर पायें। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आयेगा
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नीता कुमारी से बातचीत की जिसमें नीता ने जानकारी दी कि पुरुषों और महिलाओं को समाज में एक समान दृष्टि से देखना चाहिए। दोनों को सामान अधिकार भी मिलने चाहिए। क्योंकि पुरुष और महिला दोनों हर काम एक समान कर सकते हैं, तो अधिकार अलग क्यों हो
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बबीता देवी से बातचीत की जिसमें बबीता ने जानकारी दी कि महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। इससे ही महिलायें आगे बढ़ सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बबीता देवी से बातचीत की जिसमें बबीता ने जानकारी दी कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण ही आज महिलायें गरीब हैं। आग सरकार सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करे तो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में नहीं डालेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ाने से पैसों की बचत होगी। इससे भी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शारदा देवी से बातचीत की जिसमें शारदा ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का अच्छे से भरण - पोषण करेंगी। इसके साथ ही पढ़ा लिखा कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
