हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

रफीगंज थाना परिसर सभागार में थानाध्यक्ष गुफरान अली के देख रेख में सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी के विदाई एवं नव पदस्थापित सर्किल इंस्पेक्टर मधु कुमारी के आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

हसपुरा हाईस्कूल के बड़ी खेल मैदान में नेता जी उर्फ मदनमोहन यादव के 5 वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में गया के टीम को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैच में रेफरी की भूमिका सिद्धनाथ ब्यास ने निभाई। जबकि कमेंट्री मो.अशरफ ने सुनाया।

राष्ट्रीय लोक जनता दल अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिसे लेकर गुरुवार को गोह विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्षों का हसपुरा प्रखंड स्थित पत्थरौल हाईस्कूल के मैदान में सम्मेलन संपन्न हुआ।

रफीगंज प्रखंड के चरकावा पांती पथ के ढाढर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से मई बिगहा गांव निवासी राजेंद्र यादव के 26 वर्ष से पुत्र गुड्डू उर्फ ललन यादव की मौत हो गई, इसी गांव निवासी राम पुकार के पुत्र शिव शंकर यादव घायल हो गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार से गांव चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है। 9 से 11 फरवरी तक भाजपा का गांव चलो अभियान चलेगा। इसके तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी और नेता गांव में प्रवास करेंगे।

बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यौन हिंसा के बारे में।

आप सभी ने बूथ कैप्चरिंग के बारे में तो सुना ही होगा, हो सकता है किसी ने देखा भी हो। मोटा-मोटी कहा जाए तो हर कोई जानता है कि बूथ कैप्चरिंग क्या होती है और कैसे होती है। इसको और बेहतर तरीके से समझना हो तो इस तरह से भी देखा जा सकता है कि भारत में होने वाले सभी प्रकार के चुनावों में पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव में सुरक्षा बल एक अनिवार्य जरूरत हैं। सुरक्षा बलों के बिना निष्पक्ष चुनावों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले 75 सालों में इस एक मसले पर कुछ भी नहीं बदला है। यह हाल तब है जब पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा बलों को देख कर डरने की प्रवत्ति आम है। ऐसे में कहना कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं एक क्रुर मजाक से ज्यादा कुछ नहीं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.