"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू मटर की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । मटर की खेती के लिए अच्छे बीज,खाद सहित अन्य जानकारियों के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए बेटी को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला नौकरी कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सलोनी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए बेटियों को भी समान अधिकार और शिक्षा मिलना चाहिए। लड़कियां भी अपने बेहतर जीवन के लिए अच्छी और उच्च शिक्षा का हक रखती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने वृंदा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला का समाज में सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही अपना घर - परिवार अच्छे से चला पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने वृंदा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को पढ़ा - लिखा कर बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे घर में महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री करने के बारे में सोचा जा रहा है। लेकिन अशिक्षित महिलाओं को भूमि अधिकार नहीं मिल पाता है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। क्योंकि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने के बाद वो घर छोड़ कर चली जाती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने चंद्रवती कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए पैतृक संपत्ति पर बेटियों का भी बराबर हक है। कई परिवारों में बेटियों को भूमि अधिकार दिया भी जाता है। लेकिन लड़की अपने भाई की संपत्ति समझ कर अपना हक छोड़ देती हैं। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला विकास की ओर बढ़ सकती है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने चंद्रवती कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे परिवार में महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री किया जा रहा है। भूमि अधिकार मिलने के बाद उसमें खेती कर धीरे धीरे व्यवसाय की ओर आगे बढ़ेंगे और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायेंगे
