“प्रकृति के महत्व को अब जाने ये संसार छठ पूजा के पावन पर्व पर हो सभी का उद्धार…” “जग के कोने-कोने में ज्ञान का प्रकाश हो इस छठ पूजा हर कहीं सुख-शांति का निवास हो…” साथियों.... चार दिनों तक चलने वाली छठ महापर्व हिंदू समुदाय का एक मुख्य त्योहार है, जो मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में मनाया जाता है। छठ पूजा का पर्व सूर्य देव को धन्यवाद देने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। साथियों आप सभी श्रोतागणों को मोबाइल वाणी परिवार की और से छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.....
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजना कुमारी से हुई। संजना कुमारी यह बताना चाहती है कि मोबाइल वाणी के माध्यम से चल रहे कार्यक्रम अपनी जमीन अपनी आवाज़ सुनकर उनको यह सीख मिली कि महिलाओं को भी पढ़ना चाहिए, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं के जमीनी हक़ के बारे में पता चला। उनके पिता जमीन में हक़ देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी के द्वारा उन्हें बहुत सारी जानकारी मिली। जिसे सुन कर उनका आत्मबल बढ़ा है। उन्हें इस बात की जानकारी मिली की महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है। महिलायें कोई भी कार्य करने के लिए सक्षम है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी के द्वारा उन्हें बहुत सारी जानकारी मिली। इस कार्यक्रम को उन्होंने अपने मायके में भी सुनाया और अपने पिता से जमीन में हक लेने की बात कही तो उनके बड़े पिताजी नहीं माने। लेकिन धीरे - धीरे कार्यक्रम सुनते हुए उनके परिवार ने यह निर्णय लिया की बेटियों को भी भूमि में बराबर हक मिलना चाहिए। हमें सभी बहनों को जमीन में हक दिया गया है। अब मैं इस जमीन पर खेती भी कर रही हूँ
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू की खेती के लिए किस्म का चयन और लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कोमल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके जीवन में बहुत अच्छा बदलाव आया है। इस कार्यक्रम को सुन कर उन्हें जानकारी मिली की महिलाओं का शिक्षित होना और आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है। इसलिए वो अब अच्छी तरह से पढ़ाई करती हैं और उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास करेंगी। जिससे की वो आगे चल कर आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके घर में काफी बदलाव आया है। उनके दादा जी ने घर की महिलाओं को भी जमीन में हिस्सा दिया और अब उनकी माँ और भाभी उस पर खेती कर रही हैं। यह कार्यक्रम सुन कर महिलायें आत्मनिर्भर हो रही हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मेरी जमीन मेरा अधिकार को सुन कर उनके घर में काफी बदलाव आया है। उनकी माँ के नाम पर जमीन हैं और वो इस पर खेती भी करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही महिलाओं का आत्मनिर्भर होना क्यों जरुरी है, इन सभी बातों से अवगत करवाया। अब बहुत सी महिलायें जागरूक हुई हैं और अपने अधिकारों और अपने भविष्य के लिए आगे आने का प्रयास भी कर रही हैं
