दाउदनगर के एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना में उपयोग में लाये जाने वाले आटो के साथ मालिक को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका फुटेज दुकान संचालक द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया था। विडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
रफीगंज शिवगंज पथ के चातर मोड़ के पास दो बाइक के टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों घायल को आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेम्पू के माध्यम से भर्ती कराया गया। डॉ मनोज कुमार के द्वारा प्राथमिकी उपचार किया गया। रूपा कुमारी एवं विनेश पासवान को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल में वॉर मध्य विद्यालय की शिक्षिका रूपा कुमारी व मध्य विद्यालय मरवा चैनपुर देव के शिक्षक राजेश कुमार शामिल है।
गोह पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफतार किया गया है।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के सत बिगहा स्थित एक दुकान से अज्ञात चोरों ने नगद समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना के संबंध में दुकानदार सोनू कुमार द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गोह थाना क्षेत्र के दधपी स्थित साईं पेट्रोल पंप के भुरकुंडा गांव निवासी मैनेजर के साथ मारपीट कर 85 हजार रुपए छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व से घात लगाए गांव के ही दो लोग मारपीट कर सारे पैसे छीनकर फरार हो गया।
उपहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को थाना मुख्यालय स्थित पंसाला के पास से बालू लदा एक महिन्द्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है।
Transcript Unavailable.
औरंगाबाद जिले में अभी गर्मियों की शुरुआत नहीं है , बल्कि सदर अस्पताल में है । पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है । पिछले साल आपातकालीन वार्ड के पास पानी के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई थी , लेकिन यह सफल नहीं हो सका ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
