Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कासमा रफीगंज पथ के पाण्डेयकर्मा गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी उपेंद्र रविदास के 12 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश तथा परिजनों में शोक व्याप्त है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार की शाम हसपुरा थाना क्षेत्र के चनहट गांव स्थित शिव मंदिर के पास घात लगाए अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी के सीर में गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या कि सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा गांव निवासी 49 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सुरेंश यादव के रूप में की गई है। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब रिटायर्ड फौजी शाम को मार्केट से सब्जी खरीद कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

बंदेया थाना के सुगी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी को अपहरण कर तीन दिनों तक गया जिले के पंचानपुर में छिपाकर रखने तथा गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने के धमकी के मामले में शुक्रवार को बंदेया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित तुलसी बिगहा में अवैध रूप से संचालित पटना नर्सिंग होम में गुरुवार को छापामारी की गई। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय गठित टीमों के द्वारा छापेमारी की गई है। पटना नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

गोह प्रखंड के बजार बर्मा गांव में डीआईयू टीम व उपहारा पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान में बहुत दिनों से फरार चल रहा हत्या के आरोपित व 25 हजार रुपए का इनामी आरोपित भीम यादव उर्फ डोमा यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित उपहारा थाना के डड़वा गांव का रहने वाला है।

दाउदनगर थाना की पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या 18 ब्राह्मण टोला मुहल्ले से 34.750 अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार धंधेबाज वार्ड संख्या 18 का रहने वाला है।

गोह थाना क्षेत्र के अजान गांव निवासी ललन मिस्त्री की पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा को रॉयल कोचिंग सेंटर फाग के शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए छात्रा की जमकर पिटाई कर दी है। घायल छात्रा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने गोह थाने में शिक्षक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।

Transcript Unavailable.