गोह प्रखंड मुख्यालय के एक नीजी हाॅल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के द्वारा सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड के बाजार वर्मा गांव की रहने वाली किसान की बेटी प्रज्ञा कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में साइंस विषय में 474 अंक प्राप्त कर पूरे सूबे में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटेल सेवा संघ दाउदनगर द्वारा रघुवंश प्रसाद सिंह के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। हसपुरा प्रखंड के टाल गांव निवासी सुशील कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कृषि विभाग गोह व कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वाधान में दधपी गांव में किसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को गोह प्रखंड मुख्यालय थाना में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं उपहारा थाना में थानाध्यक्ष मनेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द से मनाये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज थाना में पदस्थापित पांच पीटीसी पुलिस को सहायक अवर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने स्टार लगाकर बधाई दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज प्रखंड के पोगर से पडराही गांव के बीच सड़क निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा सड़क नहीं होने के कारण प्रदर्शन किया गया था, उसी के आलोक में बुधवार को इंजीनियर के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज प्रखंड के नाराइच गांव में कब्रिस्तान की जमीन में रास्ता विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से 16 पुरुष एवं महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा दृश्य नजर आ रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर बुधवार को देवकुंड थाना सभागार में थानाध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप गांव से पुलिस ने दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। दोनों लम्बे समय से फरार चल रहे थे तथा इन दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आलोक में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।