प्रशासनिक अनदेखी के कारण सौंदर्यीकरण पर लाखों रूपए खर्च के बाद भी तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सरकार के नुमाइंदों ने केवल खानापूर्ति के लिए यहां सफाई अभियान चलाया था। तालाब की गंदगी जस की तस बनी हुई है।
प्रशासनिक अनदेखी के कारण सौंदर्यीकरण पर लाखों रूपए खर्च कर स्वच्छता की दुहाई दी गई थी लेकिन तालाब में फैली गंदगी को सही मायनों में साफ करने की पहल कभी नहीं हुई।
जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में दर्जनों पदाधिकारी व हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। डीएम को पंचायत प्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र फूल माला भेंट कर सम्मानित किया।
मामले गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र का है। जहां बसावनपुर गांव के एक दंपति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। मारपीट के मामले में चार नामजद व पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है।
समाज में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, उसके सेहतमंद जीवन से लेकर शिक्षा और कैरियर के मार्ग बनाने के उद्देश्य से धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को मेडल व बुके देकर प्रधानाध्यापक ब्रजेश त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी, स्थानीय मुखिया चंद्रभूषण कुमार व दीप ज्योति कल्याण के समाज सेविका कुमारी जिज्ञासा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। देवकुंड थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार व उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने का अपील किया गया।
न्यायालय से वारंट निर्गत था और यह बहुत दिनों से फरार चल रहा था।
पीड़िता को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। गरीबी के कारण उनका इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा है। समाजसेवियों ने समाज के समक्ष लोगों से सहयोग का अपील किया है।
डीजे पर विशेष रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देने तथा कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। इस दौरान हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। तथा सभी पंडालों मे सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गई हैं।
