बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि समाज में महिलाओं और पुरुषों के बीच बहुत भेदभाव किया जाता है। जिसके कारण महिआओं को कम वेतन , काम के कम अवसर और घरेलु काम की अत्यधिकता कम स्वतंत्रता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मीडिया महिलाओं से बात कर और वीडियो के द्वारा उन्हें जागरूक करते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की ,जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अगर जमीन पर अधिकार मिला तो वो अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए काम करेगी। पुरुष महिला को हक नहीं देना चाहते हैं की महिला कुछ गलत कदम उठा सकती है। लेकिन पुरुषों के पास हक़ होने पर वो भी इसका दुरूपयोग तो करते ही हैं। इसलिए महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार मिलना ही चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं के विकास और सम्मान, उनके प्रति होने वाली हिंसा में कमी लाने के लिए जरुरी है की महिलाओं को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही अभिभावक को इस बात का ख्याल रखना चाहिए की वो अपने बच्चों की शादी सही उम्र में ही करें
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना कुमारी से हुई। वंदना कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं के लिए समाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने में मीडिया और नागरिक समाज में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है। मीडिया पहले जनता का दुःख को समझता है। अगर उनका अधिकार नहीं है तो मीडिया उनको अधिकार दिलाने में मदद करता है। वह लोगों का वीडियो बनाता है और अपने चैनल पर डालता है उसके बाद जनता इसको देखते है और प्रभावित होते है और जागरूक होते है की नहीं उनके साथ गलत हुआ और उनका अधिकार है तो उनको अधिकार मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने वंदना कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बाल विवाह पर रोक लगानी चाहिए और अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने का अवसर दें और सही उम्र में ही उनकी शादी करें। इन सब बदलावों से महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा में कमी आएगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने जानकारी दी की महिलायें सब कुछ जान कर भी अपने परिवार और समाज में आवाज नहीं उठा पाती है। इसका कारण यह है की आज भी हमारे समाज में भेदभाव और भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। जब तक इन सब चीजों में सुधार नहीं होगा तब तक देश और समाज में कोई बदलाव नहीं आ सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बताया की हमारे समाज की महिलायें सक्षम हैं और पुरुषों की अपेक्षा हर क्षेत्र में अधिक काम करती हैं। इसके बाद भी उन्हें समानता का अधिकार नहीं मिला है। जिसके कारण महिलाओं को आज भी पुरुषों के अधीन रहना पड़ता है। महिलायें अपना हक और सम्मान तब ही पा सकती है, जब हमारे समाज में बदलाव आयेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मिडिया के द्वारा सकारात्मक खबरें सोशल मिडिया पर देख कर हम जागरूक होते हैं। इसके साथ ही कई बार मिडिया हमारी समस्याओं को उजागर कर पूरे देश के सामने लाती है। इससे भी हमारी समस्या का हल होता है। मिडिया की सहायता से हम जागरूक रहते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी ने तनीषा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आज महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। एक समय था जब महिला घूँघट में ही रहती थी। लेकिन अब समय बदल गया है
