बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने श्रेया कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार पाने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलायें खेती तो करती हैं, लेकिन उन्हें किसान का दर्जा नहीं दिया जाता है। खासकर ऐसा ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने फुलमतिया देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। इसके कई कारण हैं, महिलाओं को घर पर गृहस्थी सँभालने के लिए रखा जाता है। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। जिसके कारण महिला अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मंजु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला का शिक्षित होना जरुरी है। क्योंकि शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहती हैं और पाने का प्रयास भी करती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मंजु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। इसलिए महिलाओं को भी पुरुषों के मुताबिक़ भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें काम के अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरुरी है। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रोशन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रोशन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। महिलाओं का विकास यानी परिवार का विकास होना है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को कमजोर समझ कर उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग नहीं किया जाता है। लेकिन महिला कमजोर नहीं होती हैं। महिला अपने अंदर की ताकत को पहचान लें, तो कोई उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता है। लेकिन समस्या यह है की महिलाओं को उनका परिवार और समाज ही आगे बढ़ने नहीं देते हैं
