बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा कुमारी से हुई। तनीषा कुमारी यह बताना चाहती है कि उनका भाई अगर जमीन पर अधिकार देंगे तो जरूर लेंगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि भाई तो गिफ्ट में बहुत कुछ देते हैं लेकिन जमीन पर अधिकार नहीं देते है। अगर अधिकार दे देंगे तो घर में भाई झगड़ा करेंगे कि बहन को जमीन पर अधिकार क्यों दिया गया। इससे बेटियों का सम्मान कम हो जाता है। अगर भाई जमीन पर हिस्सा देंगे तो भी वह नहीं लेना चाहेगी क्योंकि वह भाई से लड़ाई नहीं करना चाहती है। घर वाले तो दहेज़ देते ही है लेकिन जमीन भी दे देंगे तो यह सही नहीं है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से हुई। संगीता देवी यह बताना चाहती है कि पति अगर पत्नी को पैसा नहीं देंगी तो वह खुद काम करके अपना भविष्य बना लेंगी। महिला अपनी बच्चों को कहीं भी पढ़ा लेगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से साम्यता देवी से हुई। साम्यता देवी यह बताना चाहती है कि महिला को जमीन पर अधिकार भाई के द्वारा नहीं मिलेगा। महिला का मायके में सम्मान कम हो जायेगा , इसीलिए उनको जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जब वह बलिआ पंचायत में पहुंची तो वह कई लोगों ने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। जब महिलायें खेतों में काम करती है तो उनका मालिकाना हक़ भी होना चाहिए। फसल उगाने और काटने में महिलाओं का बहुत योगदान होता है। लोगों ने कहा कि महिला के नाम से भी जमीन होना चाहिए। जितना बेटों का हक़ होता है उतना ही हक़ बेटियों का भी होना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जब वह महिलाओं से इस विषय में बात करती है कि क्या महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि बेटी की शादी में उनका सभी अधिकार दे दिया जाता है। उनका ससुराल में पूरा हक़ होता है। कुछ महिलाओं का कहना है कि महिला को अधिकार दिया जाना चाहिए। दहेज़ का पैसा तो खर्च हो जाते है लेकिन अगर बेटी को दहेज़ के बदले कोई रोजगार करके दे दिया जाए तो वह काम करके गर्व महसूस करेगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरव कुमार से हुई। सौरव कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए। उनको मालिकाना हक़ मिलना चाहिए ताकि वह उस जमीन में फसल उगा सके , और उसे बेच कर पैसा कमा सकती है और अपने बच्चों का पालन - पोषण कर सकती है । महिला शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कारन कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना बहुत जरूरी है। महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे भी अपनी बहन को संपत्ति में बराबर का अधिकार देंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गाँव की महिलाएं अशिक्षित होती है और खेती बारी करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं दोना पत्ता बनाना , या सिलाई कढ़ाई का काम कर सकती हैं। महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी तो वे आत्मनिर्भर बनेंगी
Transcript Unavailable.
