बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के बिना महिला अपने हक़ से वंचित रह जाती है। कम उम्र में ही बच्चों की शादी करना या मजदूरी में लगा देना सही नहीं है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी के कारण लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं की पहले जमाने के लोग लड़कियों को पढ़ने के लिए नहीं भेजते थे। क्योंकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। लेकिन आज हर परिवार अपनी बेटियों को भी शिक्षित कर रहा है। शिक्षित महिला अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ती हैं और उन्हें अधिकार मिलता भी है। लेकिन अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें खुद को शिक्षित करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के आधार पर ही वो आगे बढ़ कर अपना अधिकार प्राप्त कर सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने राजा कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कुटीर उद्योग बहुत अच्छा माध्यम है। लेकिन आज कल यह विलुप्त होता नजर आ रहा है। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने राजा कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि भारत के कई हिस्सों में विकास बहुत अच्छा हुआ है। लेकिन कई हिस्सों में विकास और शिक्षा आज भी बहुत कम दर पर है। बिहार आज भी पिछड़ा है, लेकिन महिलायें इस विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। महिला अपने परिवार , समाज सभी के साथ जड़ से जुड़ी रहती हैं, तो उन्हें अगर रोजगार दिया जाए तो बहुत बदलाव हो सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलायें अशिक्षा के कारण रोजगार से नहीं जुड़ पा रही हैं। इसके साथ ही वो अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठाती हैं। पुरुषों से डर कर रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत और खराब हैं। इसलिए यहाँ की महिलाओं को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मुन्नी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल दूर रहने के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। महिला खेतों में काम करती हैं, उसमें भी उन्हें मजदूरी कम दिया जाता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को काम के बहुत सारे अवसर मिलते हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को केवल खेत में काम करने का मौका मिलता है। उसमें भी मजदूरी कम मिलती है। कई बार महिलायें अपने ही खेत में काम करती हैं। जिसका पैसा उन्हें मिलता नहीं है। जिस कारण उन्हें पैसों के लिए अपने परिवार पर निर्भर होना पड़ता है। इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि भारत के अलग - अलग हिस्सों में कई तरह की असमानतायें हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिला और पुरुष एक काम करते हैं। लेकिन दोनों को वेतन अलग मिलता है। महिलाओं को कमजोर समझ कर उन्हें कम वेतन दिया जाता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी है। शिक्षा हो या सड़कें शहर में सभी चीजों की अच्छी व्यवस्था है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन सभी चीजों का अभाव है
