उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियांशु से बातचीत की।प्रियांशु का कहना है कि लड़के और लड़की को अपने पिता की संपत्ति पर समान अधिकार होना चाहिए क्योंकि लड़की लड़कों से कम नहीं होती। माता-पिता दोनों को जन्म देते हैं दोनों को समान अधिकार होता है। जो लड़के को अधिकार देते हैं, लड़की को समान अधिकार देते हैं तो इसे संपत्ति को क्यों न दें.

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से त्रियांशु कुमारी से बातचीत की।त्रियांशु कुमारी का कहना है कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार ले लेती हैं लेकिन अशिक्षित महिलाएं सोचती ही रहती हैं उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलता। इसलिए सब कुछ शिक्षा है,शिक्षा नहीं है तो कुछ भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका कुमारी से बातचीत की। प्रियंका कुमारी का कहना है शिक्षित होने के बावजूद महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा उन्हें लड़ना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कुमारी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। महिलायें भी पुरुष की तरह खेतो में काम करती है, फिर भी उन्हें भूमि का मालिकाना हक़ नाही दिया जाता है। महिलाओं को भी भूमि अधिकार दिलाने के लिए पुरुष को आगे आना होगा और महिलाओं का साथ देना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए सशक्त होना बहुत जरुरी है। आज कल महिलायें हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ रही है, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ साथ सहारा देने की भी जरुरत है। अगर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का साथ पुरुष वर्ग देंगे तो वे भी आगे निकल सकेंगी , अपना विकास कर सकेंगी और अपने बच्चो का पालन पोषण कर सकेंगी। अगर उन्हें भूमि में अधिकार मिलता है तो खेती बारी कर के आगे बढ़ सकेंगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी कुमारी से हुई। छोटी कुमारी यह बताना चाहती है कि लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पढ़ लिख कर महिलाये आगे बढ़ सकती है। छोटी कुमारी का कहना है की वो भूमि में अधिकार जरूर लेना चाहेंगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार न मिलने का कारण यह है की, अभी भी बहुत सी महिलायें अशिक्षित है। अशिक्षित होने के कारण वो अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है। परन्तु आज के समय में ऐसा नहीं आज सभी महिला शिक्षित हो रही है और अपने अधिकारों को हासिल कर रही है।अब सरकार भी अपने तरफ से पहल कर रही है और महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर छूठ दे रही है। इस तरह से सरकार भी लोगो के महिलाओं के प्रति जमीन रजिस्ट्री करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आजा के समय में सभी महिलायें शिक्षित हो रही है

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि वह खेती करती है और बकरी पालन करती है। पहले तो महिला के नाम से जमीन नहीं होता था लेकिन अब महिला के नाम से जमीन किया जा रहा है । महिला अपनी बल से अधिकार ले रही है और खेती कर रही है। पुरुष शराब पीकर जमीन को बेच देते है लेकिन अगर महिला के नाम से जमीन होगा तो वह नहीं बेचेगी और अपना परिवार चलाएगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं दिया जा रहा है।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीदिया देवी से हुई। सीदिया देवी यह बताना चाहती है कि पिता के संम्पत्ति पर बेटा और बेटी दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनको भाई का जमीन पर अधिकार दिया जायेगा तो वह लेंगी।