बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शुभम कुमार से हुई। शुभम कहते है कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को मान्यता नहीं मिलता है ,पुरुषों को आगे रखा जाता है। इसमें महिला की भी गलती रहती है कि वो खुद को पुरुषों से पीछे ही रखती है। समाज की कुरीतियों के कारण महिला कमज़ोर हो गई है।जो पुरुष जागरूक है वो महिलाओं को दर्ज़ा देते है पर जो पुरुष जागरूक नहीं है ,उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका पुराने ज़माने में महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जाता था। पहले महिलाएं अपना अधिकार लेने के लिए इच्छुक भी नहीं रहती थी। लेकिन आज के समय में महिलाएं जागरूक हो रही हैं और अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं। महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वे अपना और अपने परिवार का जीवन विकसित कर पाएंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनीषा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मनीषा ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार प्राप्त करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। महिलाओं को जमीन में पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो महिलाएं पुरुष के साथ मिलकर विकास में बराबर की भागीदार बनेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चांदनी कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान चांदनी ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो महिलाएं खेती करेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कलावती ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो महिलाएं खेती करेंगी और अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य उज्जवल बनाएगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से लालती देवी से हुई। लालती कहती है कि महिला को अधिकार मिलेगा तो वो कृषि कर बच्चों का भरण पोषण अच्छे से करेंगी। महिला के साथ उसका परिवार भी खुशहाल रहेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजन कुमार से हुई। रंजन कहते है कि जब महिला को अधिकार मिलेगा तो वो खुश रहेगी और उनका परिवार खुश रहेगा। बच्चे विकास करेंगे ,वो आगे शिक्षित हो कर भविष्य उज्जवल करेंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजन कुमार से साक्षात्कार लिया। रंजन कुमार ने बताया कि महिलाओं को जब भूमि में अधिकार मिलेगा तो वे अपने परिवार का ख्याल अच्छे से रख पाएंगी और क्षेत्र में उनका विकास हो पायेगा। महिलाएं अपने भूमि में खेती बारी कर सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि अधिकार पाकर महिलाओं का जीवन सहज और सुखमय हो जायेगा। भूमि में अधिकार पाकर महिलायें उसमे खेती बारी कर के मुनाफा कमा सकती है।कमाए हुए पैसो से महिलायें अपना विकास कर सकती है। महिलाओं को जब उनका अधिकार मिल जाता है तब उन महिलाओं का जीवन खुशाल हो जाती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले जमीन का मालिकाना हक़ पुरुषों का होता था। मगर अब सर्वे में महिलाओं को भी जमीन का मालिकाना हक़ मिल दिया जा रहा है। इस तरह का बदलाव महिलाओं के हित में है। जमीन मिलने से महिलाएं खेती कर पाएंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। खुद का विकास होगा एवं बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे पाएंगी।