बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी कुमारी से बातचीत की जिसमें बेबी ने जानकारी दी कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि लड़का हो या लड़की दोनों एक ही माँ के बच्चे हैं। पिता को भी अपनी बच्ची को हक ख़ुशी से देना चाहिए। इसके साथ ही महिला की शादी के बाद पति को भी महिला के नाम पर जमीन रजिस्ट्री करनी चाहिए। मुझे अगर मेरे पिता जमीन में हक देते हैं, तो मैं जरूर लुंगी। सभी लड़कियों को अपने पिता के जमीन में हिस्सा लेना ही चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रानी देवी से बातचीत की जिसमें रानी ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। क्योंकि महिलायें पहले कम पढ़ी लिखी थी तो उन्हें जमीन में हिस्सा नहीं मिलता था। लेकिन अब महिलायें शिक्षित हैं, तो उन्हें जमीन में हक दिया जाना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रानी देवी से बातचीत की जिसमें रानी ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि अब महिला शिक्षित हैं और वो अपने अधिकार को पाने का हक रखती हैं। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने आर्यन कुमार से बातचीत की जिसमें आर्यन ने जानकारी दी कि पैतृक संपत्ति पर लड़का - लड़की दोनों का समान अधिकार होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि गांव में जब बहुत सारे लोगों से मिल कर जब महिलाओं के अधिकार के बारे में बात की गई तो कुछ लोगों का कहना था की महिलाओं को अगर जमीन पर हक मिला तो वो अपने घर के बाकी लोगों के साथ दुर्व्यवहार करेंगी घर का माहौल खराब होगा। लेकिन कुछ लोगों का कहना था की महिलाओं को जमीन पर हक जरूर मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीता देवी से बातचीत की जिसमें रीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। मेरे नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री है। जिस पर मैं खेती कर के आज आत्मनिर्भर जीवन जी रही हूँ। अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रही हूँ

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीता देवी से बातचीत की जिसमें रीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जमीन पर हक पाने में बहुत परेशानी हो रही थी। क्योंकि पहले महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। लेकिन आज की महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अपने अधिकारों को पाने के लिए प्रयास भी कर रही हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सत्यम कुमार से बातचीत की जिसमें सत्यम ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि ज्ञान और जानकारी के अभाव में महिलायें अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सत्यम कुमार से बातचीत की जिसमें सत्यम ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इसके साथ ही जानकारी दी की महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है