बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम देवी से हुई। पूनम बताती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।ऐसा होने से वो अच्छे से बच्चों का पालन पोषण कर सकती है। इनके नाम से जमीन रजिस्ट्री नहीं है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता बताती है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जिनके पति नहीं है और अगर महिला के पास जमीन रहेगा तब ही खेती बाड़ी कर के अपने बच्चों का भरण पोषण करने में सक्षम रहेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि सरकार अगर सख्त कानून बना दें तो महिलायें अपने हक के लिए लड़ेगी और उनको अपना अधिकार जरूर मिलेगा। सख्त कानून के जरिये उनको अपने हक की लड़ाई लड़ने का साहस मिलेगा। जब महिलाओं को भूमि अधिकार मिल जाएगा तो महिलायें खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। विकास की ओर आगे बढ़ेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुप्रिया कुमारी से बातचीत की जिसमें कृतिका ने जानकारी दी कि लड़कियों को भी पैतृक संपत्ति पर अधिकार मिलना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों का पिता की संपत्ति पर हक होना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए की लड़कियों को आसानी से भूमि अधिकार मिल जाए। इसके साथ ही हम सभी को अपने सोच में बदलाव लाना चाहिए। अगर हम सब अपनी सोच बदलेंगे तो महिलाओं को अपना हक खुद ही मिल जाएगा। इससे उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुजीत कुमार से बातचीत की जिसमें सुजीत ने जानकारी दी कि बहन को भी पैतृक संपत्ति पर हक़ मिलना चाहिए। हमारी माँ के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री की गई है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कुसुम कुमारी देवी से बातचीत की जिसमें कुसुम ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। ज्यादा उपज होने पर व्यापार भी शुरू किया जा सकता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कुसुम कुमारी से बातचीत की जिसमें कुसुम ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। व्यापार भी कर अपना विकास कर सकती हैं। इसके सहारे ही अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें सुमित्रा ने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं इसलिए दोनों को ही पैतृक संपत्ति में हक मिलना चाहिए। मेरी बेटी ही है तो मैं उसे अपनी संपत्ति और भूमि में पूरा अधिकार दूंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें सुमित्रा ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अशिक्षित महिला अपने अधिकार का उपयोग भी नहीं कर सकती है। किसी योजना के बारे में या अधिकार के बारे में वो समझ ही नहीं पायेगी तो उसका लाभ कैसे लेगी। आज शिक्षा के अभाव में ही गरीबी बढ़ रही है। शिक्षित महिला को पता है की परिवार छोटा होता है, तो ही खुशहाल होता है