बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कहती हैं कि महिलाओं को कभी भी उनका हक नहीं दिया गया। पहले महिलाओं को ना खेत में कमा करने देते थे और ना ही पढ़ने दिया जाता था। लेकिन आज बहुत बदलाव आया है। महिलायें अब सब कुछ कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर हो कर अपना भविष्य सुरक्षित कर जीने के लिए भूमि का अधिकार भी जरुरी है। इसके लिए महिला को भी स्वयं को पुरुषों के बराबर समझना होगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से हुई। पूजा कहती है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलायें अपने निर्णय खुद ले सकती है। अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती हैं। कोई अगर इमरजेंसी हुई तो उस वक़्त उस जमीन की मदद से अपना हर काम कर सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बबीता से हुई। बबीता कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए उनका भी हक़ है। लेकिन मेरे पति ने अभी तक मुझे कोई जमीनी अधिकार नहीं दिया है
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा देवी से हुई। पुष्पा कहती है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना बहुत जरूरी है। क्योंकि महिला तब भी आगे बढ़ेगी जब उनके पास अधिकार होगा। महिला के नाम पर जमीन होगा तो उन्हें हिम्मत मिलेगा। लेकिन महिला पर पुरुष को विश्वास नहीं होता है, इसलिए महिलाओं को जमीन में हक नहीं देते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बबिता कुमारी से हुई। बबिता कहती है कि बच्चों में कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए। लड़का हो या लड़की दोनों को समान प्यार और व्यवहार मिलना चाहिए। हम अपने दोनों बच्चो को एक जैसा प्यार और व्यवहार करते हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा देवी से हुई। सुषमा कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी खेतों में काम करती हैं और उन्हें हक नहीं मिलता है। महिला को भी पुरुषों के बराबर हक मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा से हुई। सुषमा कहती है कि लड़का और लड़की में भेदभाव हो ही जाता है। दोनों के पढ़ाई लिखाई में बहुत अंतर होता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिला तो वो खुद को कमजोर नहीं समझेगी और अगर जरूरत पड़ा तो जमीन बेच कर भी अपना काम कर पायेंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार मिलेगा तब ही तो हम महिलायें भी आगे बढ़ पाएंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकु कुमारी से हुई। रिंकु कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए और हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देना चाहते हैं
