बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बबीता देवी से बातचीत की जिसमें बबीता ने जानकारी दी कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण ही आज महिलायें गरीब हैं। आग सरकार सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करे तो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में नहीं डालेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ाने से पैसों की बचत होगी। इससे भी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शारदा देवी से बातचीत की जिसमें शारदा ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का अच्छे से भरण - पोषण करेंगी। इसके साथ ही पढ़ा लिखा कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शारदा देवी से बातचीत की जिसमें शारदा ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के अपने बच्चों को शिक्षित कर पायेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रिया कुमारी से बातचीत की जिसमें रिया ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलने के कारण महिला बहुत परेशान और कई समस्याओं को झेल रही हैं। माहिलाओं को अगर भूमि अधिकार मिला तो व्यवसाय कर या खेती कर के महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। कुटीर उद्योग के सहारे वो अपने परिवार का विकास कर सकती है। अगर बड़े पैमाने पर खेती या व्यवसाय करती है, तो देश के विकास में भी महिला अहम योगदान दे सकती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी क माध्यम से सुप्रिया देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सुप्रिया ने बताया कि लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकार को सरकारी स्कूलों में अच्छी और उच्च शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नासरीन परवीन से बातचीत की जिसमें नासरीन ने जानकारी दी कि स्कूल नजदीक होता तो बच्चे शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन स्कूल दूर होने के कारण बच्चे नहीं जा पाते हैं और जाने आने का खर्च भी लगता है। सरकार को बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसे भी देने चाहिए। जिससे बच्चे कॉपी, किताब, पेन्सिल और ड्रेस ले पाए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नासरीन परवीन से बातचीत की जिसमें नासरीन ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं कुछ काम कर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती है। महिलाओं को भी उच्च शिक्षा की जरूरत है। क्योंकि महिलाएं बिना अधिकार के खुद को कमजोर और असहाय महसूस करती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सबिरा निशा से बातचीत की जिसमें सबिरा निशा ने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए दोनों का हक़ पैतृक संपत्ति पर बराबर होना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला पढ़ी लिखी होगी तब ही विकास कर पायेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने शबीना से बातचीत की जिसमें शबीना ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। मेरे नाम पर भी मेरा घर है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अगर हक मिला तो महिला का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो आगे बढ़ने का प्रयास करेगी और हर क्षेत्र में अपना नाम बना सकती है।