Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोह थाना क्षेत्र के उच्च पथ संख्या 120 गया दाउदनगर मुख्य मार्ग पर दधपी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक से आवश्यक कार्य को लेकर देवहरा बाजार गया था, जहां से लौटने के क्रम में जैसे ही वह दधपी गांव के समीप पहुंचा की एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि जिंदा समझ के स्थानीय लोगों ने गोह सीएचसी में भर्ती कराया था, परंतु चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गोह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को प्रखंड के बर्मा खुर्द पहुंची है। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में केंद्र में 9 साल के कार्यकाल में विकास कार्यों पर फोकस दिया गया। बर्मा खुर्द के गांव में यात्रा के पहुंचने पर गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
गोह थाना परिसर से महज 300 मीटर की दूरी पर मंगलवार की देर रात प्रखंड मुख्यालय स्थित को आपरेटिव बैंक के समीप से उजले रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या बीआर 02 पी, बी. 6605 की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर वाहन मालिक ने गोह थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कांड संख्या 368/23 दर्ज किया है।
