Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

एन एच 139 के दाउदनगर -पटना पथ पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र शंभू शंकर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि युवक बाइक से दाउदनगर से अपने घर केरा जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया गया।

दाउदनगर के एन एच 120 के गोह- गया रोड स्थित बाजार समिति के पास से एक शिक्षिका से बाइक सावर अपराधियों द्वारा एक लाख चार हजार रुपए की छिनतई कर ली गई। जानकारी के अनुसार, हसपुरा थाना क्षेत्र के नरसन निवासी नागेश्वरी कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय महुली में शिक्षिका हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक की दाउदनगर शाखा से रुपए निकाल कर झोला में रखकर अपने घर जा रही थीं। झोला में पैसा के अलावे ब बैंक का चेक बुक और एक मोबाइल था।

हसपुरा थानाक्षेत्र के टाल गांव टोला बीबीपुर गांव निवासी बिजेंद्र राजबंशी , जोखनी देवी, विकास कुमार को दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस में शनिवार को गिरफ्तार किया है। पांच माह पहले एक विवाहिता की हत्या ससुराल वाले मिलकर कर दिया था। जिसे लेकर विवाहिता के पिता द्वारा हसपुरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था।