Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शनिवार को देवकुंड में पदस्थापित थानाध्यक्ष अनंत कुमार को जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा फुल माला अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। नए थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने सभी लोगों व पदाधिकारी से विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तरीके से एवं गरीब गुरबों के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
देवकुंड थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष अनंत कुमार के अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थानाक्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं सरस्वती पूजा के आयोजकर्ता भी शामिल थे। बैठक में थानाध्यक्ष ने सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से जारी दिशा निर्देश को बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान कोई हुड़दंग न हो और जुलूस के साथ-साथ डीजे पर पूरे थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा।
गोह प्रखंड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय खेल परिसर में स्व. बाबू सिंह फुटबॉल मेमोरियल कल्ब के तत्वावधान में शनिवार को दो राउंड फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। पहले राउंड का मैच अरवल बनाम औरंगाबाद के बीच खेला गया जिसमें निष्कर्ष नहीं निकलने पर टाॅस के जरिए अरवल की टीम को विजेता घोषित किया गया वहीं दूसरे राउंड फुटबॉल मैच जहानाबाद बनाम गया के बीच खेला गया जिसमें जहानाबाद की टीम ने गया को 2-1 से पराजित किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
