बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुषमा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। अगर महिलायें कुछ पैकिंग का काम या कारखाने में काम करती हैं, तो इससे वो आसानी से अपनी गरीबी को दूर कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुषमा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। क्योंकि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं होता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मंजु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिला तो वो भी शिक्षा ले पायेगी। अगर महिला शिक्षित होती है, तो आस - पास के लोग भी शिक्षित हो पाएंगे। इसके साथ ही खेती कर भरण - पोषण भी ठीक से हो पायेगा और बचा हुआ सामान बेच कर आर्थिक रूप से मजबुत भी बन पायेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मंजु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। समाज में महिलाओं को सिर्फ घर गृहस्थी में उलझा कर रखा जाता है। उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता है। पुरुष वर्ग भी महिलाओं को आगे बढ़ने में सहयोग नहीं करते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने चंचल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को घर के काम में लगा के रखा जाता है। लेकिन महिला को भी पुरुषों के समान जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार प्राप्त करने के लिए उन्हें शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा। जब महिला शिक्षित होगी, तो अब वह अपने अधिकारों को जान पायेगी। इन अधिकारों के लिए प्रयास कर सकेंगी। महिला खेत में काम करने के बाद भी किसान की उपलब्धि से वंचित हैं। लेकिन उन्हें अगर अधिकार मिला तो महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला अशिक्षा के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। महिला अगर शिक्षित होगी तो अपने हक के लिए आवाज उठा पाएगी। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है। ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके, व्यापार कर सके और अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायें।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने श्रेया कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार पाने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलायें खेती तो करती हैं, लेकिन उन्हें किसान का दर्जा नहीं दिया जाता है। खासकर ऐसा ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने फुलमतिया देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। इसके कई कारण हैं, महिलाओं को घर पर गृहस्थी सँभालने के लिए रखा जाता है। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। जिसके कारण महिला अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मंजु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला का शिक्षित होना जरुरी है। क्योंकि शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहती हैं और पाने का प्रयास भी करती हैं।