शिवरात्रि के मौके पर देवकुंड में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। संध्या काल में देवकुंड मठ के तत्वावधान में शिव बारात के रूप में आकर्षक झांकी निकाली जाती है। महाशिवरात्रि को होने वाले विशेष श्रृगांर पूजा व शिव-पार्वती के विवाह को देखने हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
