दाउदनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोर ने दान किए हुए लगभग पांच हजार रुपए चुरा लिया। घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र देव द्वारा लिखित सूचना दाउदनगर थाना में दी गई है।