गोह प्रखंड के देवहरा-पथरौल गांधी मैदान में देवहरा गांव निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को बाबा इलेवन आरा बनाम कंचन नगर के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा इलेवन की टीम ने 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी कंचन नगर की टीम ने आठवें ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के इरफान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
