उपहारा थानाध्यक्ष के पति के आतंक से तंग आकर बेला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपहारा नदी सड़क पुल के समीप थानाध्यक्ष किरण कुमारी व उनके बेरोजगार पति विजेंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। थानाध्यक्ष मुर्दाबाद व थानाध्यक्ष के पति मुर्दाबाद, पैसे लेना बंद करो का नारेबाजी किया है। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब से उपहारा थाना में किरण कुमारी ने थानाध्यक्ष का पद संभाली है। तब से पूरे थाना क्षेत्र में महिला दरोगा के पति द्वारा आम से लेकर खास लोगों को कानून का धौंस दिखाकर जमकर नजायज पैसे की उगाही की जा रही हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। महिला दरोगा के पति द्वारा बालू उठाव करने वाले लोगों से प्रत्येक लूना गाड़ी से, साइकिल, स्कूटी और ठेले से बालू ढोने वाले लोगों से पांच से दस हजार रुपए लेकर बालू का उठाव कई दिनों से कराया जा रहा है।
